लाइफ स्टाइल

आजमाएं ये ट्रिक्स Hartalika Teej पर हाथों में रचेगा मेहंदी का गाढ़ा रंग

Rajesh
4 Sept 2024 5:50 PM IST
आजमाएं ये ट्रिक्स Hartalika Teej पर हाथों में रचेगा मेहंदी का गाढ़ा रंग
x

Lifetyle.लाइफस्टाइल: तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाने बेहद शुभ माना गया है। हाथों पर इसके गहरे रंग को सौभाग्य और सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है। इस हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) अगर आप भी अपनी मेहंदी के रंग को गहरा भूरा और लंबे समय तक टिकाऊ बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक्स (Tricks To Make Mehndi Darker) बताएंगे, जिनकी मदद से मेहंदी के रंग को नेचुरली गहरा करके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगाए जा सकते हैं। यकीन मानिए, इन आसान तरीकों (Dark Mehendi Tips) को अपनाकर हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी रचाई जा सकती है।

मेहंदी लगाने से पहले क्या करें?
एक्सफोलिएट करें
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को एक्सफोलिएट करें। इससे मेहंदी की रंगत अच्छी तरह से उभरकर आएगी।
नींबू का रस
मेहंदी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है।
चाय पत्ती
मेहंदी पाउडर को चायपत्ती के पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे अप्लाई करें। चाय पत्ती में मौजूद टैनिन मेहंदी के रंग को गहरा बनाता है।
कॉफी
कॉफी में भी टैनिन पाया जाता है जो मेहंदी के रंग को गाढ़ा रचाने में मदद करता है। कॉफी को पानी में उबालकर ठंडा करें और फिर मेहंदी में मिलाएं।
हल्दी
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेहंदी के रंग को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए आप मेहंदी के पेस्ट में थोड़ी-सी हल्दी भी मिला सकते हैं।
मेहंदी लगाने के बाद क्या करें?
तेल
मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं। आप नारियल या जैतून का तेल लगा सकते हैं, जिससे मेहंदी का रंग गहरा रचता है।
चूना
मेहंदी सूख जाने के बाद एक चुटकी चूना लें और इसे थोड़े पानी में मिला लें। इसके बाद हाथों पर इसे अप्लाई करें, आप पाएंगी कि मेहंदी का रंग गहरा रचकर आया है।
पानी में भिगोएं
मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों को गुनगुने पानी में भिगोएं। आप चाहें तो पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस भी मिला सकती हैं। ऐसा करने से भी इसका रंग गहरा रचता है।
धूप से बचाएं
मेहंदी लगाने के बाद हाथों को धूप से बचाएं, क्योंकि तेज धूप भी मेहंदी के रंग को फीका कर सकती है।
इन बातों का भी रखें ख्याल
हमेशा अच्छी क्वालिटी की मेहंदी का इस्तेमाल करें।
जितना ज्यादा समय तक आप मेहंदी को लगाकर रखेंगे, रंग उतना ही गहरा होगा।
मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 6-8 घंटे तक हाथों को न धोएं। ऐसे में, बेहतर होगा कि गहरे रंग की मेहंदी रचाने के लिए इसे रात में लगाकर सो जाएं और सुबह वॉश कर लें।
Next Story