लाइफ स्टाइल

ट्राई करें ये टिप्स, बेड पर आपकी परफॉर्मेंस देखकर पार्टनर भी रह जाएगी दंग

Rounak Dey
12 Oct 2022 12:09 PM IST
ट्राई करें ये टिप्स, बेड पर आपकी परफॉर्मेंस देखकर पार्टनर भी रह जाएगी दंग
x

लाइफ में जब हर काम एक ही ढर्रे से चल रहा हो तो जीवन में नीरसता आना लाजमी है। यही बात सेक्स लाइफ के ऊपर पर भी लागू होती है। बेडरूम में कपल्स एक जैसा रूटीन फॉलो करके ऊब जाते हैं और कई बार सेक्स के प्रति उनका रुझान भी कम होने लगता है। ऐसे में वो सोचते हैं कि इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें दवा की आवश्यकता है लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है। अपनी सेक्सुअल परफॉर्मेंस में सुधार लाने के लिए आपको थोड़ा नयापन लाने की जरुरत है।

पार्टनर का मूड बनाएं

आपका शारीरिक संबंध बनाने का मन है लेकिन आपके पार्टनर का मूड नहीं है तो आपकी ये जिम्मेदारी है कि आप उनका मूड सेट करें। आप उनसे ऐसी बातें कर सकते हैं जिससे वो उत्तेजक हो जाएं। आप उस मौके के हिसाब से भी अपने कपड़ों का चयन कर सकते हैं। आप उन्हें जितना कामोत्तेजित करेंगे आपको इसका रिजल्ट उतना ही अच्छा मिलेगा।

पार्टनर को करें आकर्षित

पति पत्नी के रिश्ते में शुरूआती दौर में जितनी गर्माहट होती है, समय के साथ वो थोड़ी मद्धम होने लगती है। ऐसे में आपको ये बिल्कुल नहीं सोचना है कि आप में कोई कमी है और आपको किसी दवा की जरुरत है। रिलेशनशिप में नयापन लाने के लिए आप दोनों को ही कोशिश करनी होगी। आप अपने व्यवहार और बातों से ऐसा कर सकते हैं। इंटिमेट पल के दौरान ये याद करें कि आपके पार्टनर की कामुकता आपके किस मूव से बढ़ती है।

शर्माना छोड़े

आप इंटिमेट पलों का आनंद तभी उठा सकते हैं जब एक दूसरे की मौजूदगी और स्पर्श से आप दोनों सहज हों। अगर बेड पर जाने के बाद भी आप के अंदर हिचक या शर्म है तो इससे पार्टनर का जोश भी ठंडा हो सकता है। आप दोनों प्लान करके किसी रात वाइल्ड सेक्स कर सकते हैं और अपने सेशन को रोमांचकारी बना सकते हैं।

Next Story