लाइफ स्टाइल

स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें आलिया कश्यप के ये साड़ी ब्लाउज डिजाइन

SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 11:11 AM GMT
स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें आलिया कश्यप के ये साड़ी ब्लाउज डिजाइन
x
कश्यप के ये साड़ी ब्लाउज डिजाइन
आलिया कश्यप पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। लेकिन अब फाइनली उन्होंने सगाई कर ली है। ये इंगेजमेंट पार्टी मुंबई में रखी गई। अपनी इंगेजमेंट पार्टी में आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) लाइट कलर का लहंगा पहने नजर आई। इसके साथ उन्होंने लाइट ज्वेलरी और न्यूड मेकअप के साथ वियर किया है। आप चाहे तो अपनी साड़ी के लिए इनके इस ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। आप भी इन्हें स्टाइल करके बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत लगेंगी। चलिए देखते हैं इनके और ब्लाउज डिजाइन।
आलिया का इंगेजमेंट ब्लाउज डिजाइन
कई सारी लड़कियों को डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में आप आलिया के इंगेजमेंट ब्लाउज डिजाइन से आइडिया लेकर इसे क्रिएट करा सकती हैं। इसमें राउड नेकलाइन ब्लाउज बनाया गया है। इसी के साथ कट स्लीव्स की जगह इस ब्लाउज को फुल स्लीव्स के साथ तैयार किया गया है। जिसमें सीक्वेंस वर्क एम्ब्रायडरी के साथ फ्लोरल वर्क हो रखा है।
आप भी अपने सिंपल ब्लाउज को इसी तरीके से हैवी लुक दे सकती हैं और स्टाइल कर सकती हैं। इस आउटफिट को डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है। आप चाहे तो इस तरीके के ब्लाउज मार्केट से भी खरीद सकती हैं, जो आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगा।
आलिया का डीप नेक ब्लाउज डिजाइन
अगर आप साड़ी के साथ कुछ स्टाइलिश ब्लाउज (ब्लाउज डिजाइन आइडिया) लुक स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप आलिया के इस डीप नेक लाइन ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने हैवी वर्क वाले स्ट्रैपी ब्लाउज को स्टाइल किया हुआ है। आप चाहे तो सिंपल ब्लाउज में भी इस तरीके के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप खूबसूरत भी लगेंगी। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन सबसे ज्यादा नेट साड़ी के साथ लगते हैं। ऐसे में आपको भी इन्हें एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
आलिया का स्वीट हार्ट डीप नेकलाइन ब्लाउज
स्वीट हार्ट शेप नेकलाइन वाले ब्लाउज अलग-अलग तरीके से क्रिएट होते हैं। कुछ महिलाएं इस डिजाइन को पीछे की तरफ डीप (डीप नेकलाइन ब्लाउज स्टाइल टिप्स) करके बनवाती हैं तो कुछ आगे डीप नेकलाइन क्रिएट कराती हैं। अगर आप आगे डीप नेकलाइन पसंद करती हैं तो आलिया के इस ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसमें उन्होंने स्वीट हार्ट डीप नेकलाइन ब्लाउज को लहंगे के साथ स्टाइल किया है। जिसे आयशा राव ने डिजाइन किया है। आप इस तरीके के ब्लाउज को साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं और लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
ऐसे और भी आलिया के ब्लाउज डिजाइन हैं जिसको देखकर आप अपने लिए नया डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं और साड़ी लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story