लाइफ स्टाइल

काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए आजमाएं ये तरीके

Manish Sahu
8 Aug 2023 3:26 PM GMT
काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए आजमाएं ये तरीके
x
लाइफस्टाइल: घुटने और कोहनी के अलावा अंडरआर्म्स का रंग भी काला हो जाता है। काले अंडरआर्म्स देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसके कारण क्या आप भी स्लीवलेस आउटफिट्स पहनने से कतराती हैं? काले अंडरआर्म्स का साफ करने के लिए किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से कालेपन की समस्या को कम कर सकती हैं।
काले अंडरआर्म्स के कारण
जब शरीर में मेलानिन बढ़ने लगता है, तब शरीर के कुछ अंग ज्यादा काले पड़ने लगते हैं। इसमें अंडरआर्म्स शामिल है।
हेयर रिमूवल क्रीम के अत्यधिक उपयोग के कारण भी अंडरआर्म्स का रंग काला पड़ने लगता है। इसलिए इन चीजों का उपयोग कम से कम करना चाहिए।
हेयर रिमूवल के लिए रेजर आदि के उपयोग से भी अंडरआर्म्स का रंग गहरा होने लगता है।
बेसन से कैसे साफ करें काले अंडरआर्म्स
बेसन का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए किया जाता है। हेयर रिमूवल क्रीम के ज्यादा उपयोग के कारण अंडरआर्म्स काले होने लगते हैं। ऐसे में स्लीवलेस आउटफिट्स पहनने में हिचक होती है। काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए आप बेसन का उपयोग कर सकती हैं।
कैसे करें बेसन का इस्तेमाल?
2 चम्मच बेसन में थोड़ा सा पानी और नींबू का रस मिला लें।
अब तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
बेसन का गाढ़ा पेस्ट बना लें, ताकि इसे लगाने में आसानी हो।
पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं। कुछ देर अच्छे से रब कर लें।
अब बेसन को सूखने के लिए छोड़ दें।
आखिर में पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लें।
रोजाना इस तरह से अंडरआर्म्स पर बेसन लगाने से कालापन कम हो सकता है।
आलू से कैसे कम करें अंडरआर्म्स का कालापन
क्या आप अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं? रेजर जैसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से भी अंडरआर्म्स का रंग काला हो जाता है। कालेपन को कम करने के लिए किसी महंगी क्रीम की जरूरत नहीं है बल्कि किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू का इस्तेमाल स्किन टोन को इवन करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकाल लें।
आलू के रस में कुछ बूंद नींबू के रस मिला लें। अब रूई की मदद से इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तब अंडरआर्म्स को अच्छे से स्क्रब कर लें।
ऑरेंज पील पाउडर से कैसे लाइट करें डार्क अंडरआर्म्स
एक बाउल में 1 चम्मच दूध में 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर डालें।
अब तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट से अंडरआर्म्स को स्क्रब करें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अब्जॉर्ब होने दें।
अब ठंडे पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लें।
हफ्ते में 2-3 बार ऑरेंज पील पाउडर के उपयोग से अंडरआर्म्स का कालापन कम हो सकता है।
टी-ट्री ऑयल
टी-ट्री ऑयल त्वचा की रंगत निखारने में बेहद काम आता है। यह तेल त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं को कम करने में भी मददगार है। अगर काले अंडरआर्म्स के कारण आप स्लीवलेस आउटफिट नहीं पहन पा रही हैं, तो ऐसे में आपको टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 5 बूंद टी-ट्री ऑयल में 2 कप पानी मिला लें। रोजाना नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर टी-ट्री ऑयल को स्प्रे कर लें और अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
अंडरआर्म्स से जुड़ी
अंडरआर्म्स को साफ रखना जरूरी है। इसके लिए त्वचा की तरह अंडरआर्म्स को भी एक्सफोलिएट करें। स्क्रब करने के लिए आप कॉफी से लेकर ओट्स तक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अंडरआर्म्स से बदबू आना सामान्य है। इसके लिए डियोडरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानती हैं कि डियोडरेंट के कारण भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं? इसलिए ऐसे डियोडरेंट का इस्तेमाल करें, जिसमें अल्कोहल की मात्रा कम हो।
अगर आप रेजर से बाल हटा रही हैं, तो इसके बाद अंडरआर्म्स पर जेल बेस्ड चीज का इस्तेमाल करें। आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल से स्किन मॉइश्चराइज रहेगी।
रोजाना नहाते वक्त अंडरआर्म्स की भी अच्छे से सफाई करें। अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए केमिकल वाले साबुन का उपयोग न करें। इसके बजाय फोमिंग जेल का इस्तेमाल फायदेमंद होगा।
अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग ज्यादा फायदेमंद होती है। वैक्सिंग करवाने से बालों की ग्रोथ भी देरी से होती है।
Next Story