लाइफ स्टाइल

नरम और गुलाबी होठो के लिए आजमाए ये घरेलु टिप्स

Bharti Sahu 2
19 April 2024 4:02 PM GMT
नरम और गुलाबी होठो के लिए आजमाए ये घरेलु टिप्स
x
लड़कियां सॉफ्ट और पल्म्पी लिप्स की दीवानी है। सोशल मीडिया स्टार से लेकर बॉलीवड और हॉलीवुड में फुलर लिप्स को देखकर ज्यादातर लड़कियां सर्जरी के जरिए ऐसे होंठ पा रही हैं। अगर आपकी इच्छा भी कुछ ऐसे ही होंठों को पाने की है लेकिन सर्जरी कराना आपके लिए नामुमकिन है। तो इन नेचुरल तरीकों को अपनाएं। जिनकी मदद से होंठ सॉफ्ट होने के साथ ही भरे-भरे बन जाएंगे।
अगर आप होंठों को मुलायम और भरा-भरा दिखाना चाहती हैं तो एक चम्मच चीनी में नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर होंठों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे होंठ पर जमा डेड स्किन साफ हो जाएगी और होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे। साथ ही शुगर स्क्रब की मदद से फुलर लुक भी मिलेगा। हालांकि ये तरीका केवल कुछ समय ही काम करता है। स्क्रब के फौरन बाद ही प्लम्पी होंठ नजर आते हैं।आजकल मार्केट में कई सारे लिप किट मिलते हैं। जो आपके होंठों को कुछ समय के लिए उभार भी देते हैं और फुलर लिप्स में बदल देते हैं।
दालचीनी का तेल अप्लाई करेंफुलर और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए लिप बाम में दालचीनी का तेल मिलाकर होंठों पर लगाएं। इसे लगाने से फौरन सॉफ्ट और उभरे हुए लिप्स मिल जाते हैं।होंठों को भी रखें मॉइश्चराइजहोंठों को सॉफ्ट और उभरे हुए बनाने के लिए अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करना जरूरी है। ऑलिव ऑयल को होंठों पर लगाकर हर दिन अच्छे से मसाज करें। इससे होंठ कुछ ही दिनों में बिल्कुल सॉफ्ट नजर आएंगे।इसके साथ ही अगर आप चाहती हैं कि आपके होंठ रूखे और बेजान ना नजर आएं। तो इसके लिए जरूरी है कि पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। पानी के साथ ही दूसरे हेल्दी तरल पदार्थों को भी पिएं। जिससे होंठ नेचुरली सॉफ्ट बने रहें।
Next Story