लाइफ स्टाइल

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए जरूर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

Triveni
18 March 2021 5:02 AM GMT
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए जरूर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर
x
गर्मियों में तैलीय त्वचा वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है चेहरे पर पिंपल्स का आना।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | गर्मियों में तैलीय त्वचा वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है चेहरे पर पिंपल्स का आना। कई बार तो ये पिंपल्स इतने ज्यादा परेशान करते हैं कि एक के बाद एक पिंपल्स से पूरा चेहरा भर जाता है। ना केवल ये पिंपल्स चेहरे की रौनक गायब कर देते हैं बल्कि पिंपल्स के बाद चेहरे पर जो दाग धब्बे पड़ जाते हैं उससे भी चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। जानिए ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप पिंपल्स और पिंपल्स के बाद पड़ने वाले दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू है असरदार
अगर आप पिंपल्स और पिंपल्स के दाग धब्बों से निजात पाना चाहते हैं तो नींबू इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बस आप एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नमक और शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर वहां पर लगाएं जहां पर पिंपल निकला हुआ है। इसके बाद इसे सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
टमाटर
टमाटर का रस भी पिंपल्स और दाग धब्बे दोनों ही समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाएगा। इसके लिए आप करीब दो चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें।
हल्दी भी फायदेमंद
हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में दूध और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे पिंपल्स पर लगाएं। इस पेस्ट को कुछ दिनों तक लगातार लगाने के बाद आपको असर दिखाई देने लगेगा।
बालों को मजबूती देने और लंबे करने के लिए इन हेयर ऑयल से करें मसाज
शहद
पिंपल्स से निजात पाने के लिए शहद भी असरदार है। इसके लिए बस आप शहद को जहां पर पिंपल निकला है वहां पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे दूधे से चेहरे की मसाज करें। इसे करीब हफ्तेभर करने से आपको फायदा दिखने लगेगा।


Next Story