लाइफ स्टाइल

मेहंदी फंक्शन में ट्राई करें ये ग्रीन कलर आउटफिट्स, लगेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
22 Sep 2023 8:28 AM GMT
मेहंदी फंक्शन में ट्राई करें ये ग्रीन कलर आउटफिट्स, लगेंगी खूबसूरत
x
लगेंगी खूबसूरत
मेहंदी का फंक्शन उतनी ही खास होता है जितनी खास हल्दी होती है। क्योंकि बिना मेहंदी के दुल्हन तैयार नहीं होती है। इसलिए शादी से एक दिन पहले मेहंदी का स्पेशल फंक्शन रखा जाता है। जिसमें दुल्हन ग्रीन कलर के आउटफिट पहनती है और हाथों में मेहंदी लगाती है। इसके लिए वो काफी डिजाइन ऑनलाइन सर्च करती है ताकि अच्छी मेहंदी हाथों में लगा सके। वहीं सबकी नजरें उसके आउटफिट पर भी होती है। अगर आप भी अपने मेहंदी फंक्शन में ग्रीन आउटफिट को वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए इन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।
सीक्वेंस वर्क लहंगा
लहंगे आपको कई तरह के मिल जाएंगे। लेकिन इस बार आप थ्रेड या फिर प्रिंटेड वर्क की जगह सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे को वियर करें। ये लहंगा देखने में हैवी लगता है लेकिन होता लाइट है। आप इसे अपने मेहंदी फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कलर के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। जैसे ग्रीन और रेड, ग्रीन और येलो। आपको अपने हिसाब से इन्हें चूज करना है और अपने स्पेशल डे पर वियर करना है।
शरारा सूट सेट
सूट पहनने में जितने कम्फर्टेबल होते हैं उतने ही अच्छे लगते हैं। इन्हें आप किसी भी ओकेजन पर वियर कर सकती हैं। अपने मेहंदी फंक्शन (बीच वेकेशन आउटफिट्स) में आप गोटा पट्टी वर्क वाले शरारा सूट से को वियर कर सकती हैं। इसमें आप चोड़ा गोटा पट्टी वर्क ले सकती हैं वरना पतला गोटा पट्टी वर्क भी खरीद सकती हैं। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए आप अच्छा सा नेकलेस वियर कर सकती हैं। इससे आपका मेहंदी लुक परफेक्ट लगेगा और आप सबसे सुंदर नजर आएगी।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी
कई सारी लड़कियां अपनी शादी फंक्शन के लिए साड़िया भी खरीदती हैं। आप भी फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। लेकिन फ्लोरल प्रिंट मेहंदी थीम से काफी मैच करेगा। इसलिए इसे वियर किया जा सकता है। इसके साथ आप फ्लोरल ज्वेलरी या फिर स्टोन वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरीके की साड़ी आपको 5000 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।
मेहंदी फंक्शन में आउटफिट के साथ ऐसे करें लुक क्रिएट
अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो इसके साथ बन और स्टोन (पार्टी आउटफिट) वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं।
साड़ी के साथ ओपन हेयर ज्यादा अच्छे लगते हैं इसमें सिंपल इयररिंग्स वियर करें।
सूट स्टाइल कर रही हैं तो आप फ्लोरल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं और साइड ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
अपने मेहंदी फंक्शन में पहनें ये आउटफिट्स डिजाइन आपका लुक और आपकी मेहंदी डिजाइन लगेंगे परफेक्ट।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story