लाइफ स्टाइल

ये आसान हैक्स आजमाएं, ड्रेन फ्लाई से छुटकारा पाएं

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 8:42 AM GMT
ये आसान हैक्स आजमाएं, ड्रेन फ्लाई से छुटकारा पाएं
x
फ्लाई से छुटकारा पाएं
आपने भी यह गौर किया होगा कि सिंक, बाथरूम और वॉश बेसिन के आसपास छोटे-छोटे कीड़े भिनभिनाने लगते हैं? इन्हें ड्रेन फ्लाइज कहा जाता है। ये कीड़े काटते भी हैं, जिनकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है।
यही नहीं, किचन में मौजूद ड्रेन फ्लाइज खाने को दूषित कर देते हैं। अगर इस खाने को आप खा लें, तो आपकी तबियत बिगड़ सकती है। इसलिए आपको वक्त रहते ही इन फ्लाइज से छुटकारा पा लेना चाहिए। अब आपको लग रहा होगा कि इनके लिए बाजार में मिलने वाले इंसेक्ट रिमूवर चाहिए होगा? नहीं ऐसा नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ड्रेन फ्लाइज से निजाप पाने के आसान तरीके बताएंगे।
क्यों होते हैं ड्रेन फ्लाइज? (Tips To Get Rid Of Drain Flies)
नाली के आसपास कचरा जमा होने के कारण कीड़े-मकौड़े होने लगते हैं। इसलिए आपको नाली में कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए।
बाथरूम में पानी जमा न होने दें। रूके हुए पानी में फ्लाइज पैदा होने लगते हैं। इसलिए बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद हमेशा वाइपर से पानी साफ करें।
नमी के कारण भी नाली के पास मक्खियां और कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आपका घर ड्राई रहे।
बाथरूम में होने वाली मक्खियों से कैसे छुटकारा पाएं
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाने से लेकर घर की सफाई तक के लिए किया जाता है। घर में मौजूद कीड़े-मकौड़ों की समस्या को भी कम करने के लिए बेकिंग सोडा फायदेमंद है।
ड्रेन फ्लाइज से छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। नाली के आसपास मौजूद मक्खियों को मारने के नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
दो चम्मच बेकिंग सोडा में आपको एक चम्मच नमक और आधा कप सिरका डालें।
सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
अब इस पेस्ट को नाली के आसपास और नाली में डाल दें।
बाथरूम के पॉट में भी डालें, यहां भी फ्लाइज होते हैं।
इस पेस्ट को कुछ घंटे तक सेट होने के लिए छोड़ दें।
आखिर में नाली में गर्म पानी डालें।
बेकिंग सोडा के इस पेस्ट से नाली एकदम साफ हो जाएगी। साथ ही, नाली के कीड़ों से भी निजात मिल जाएगा। (जानें बेकिंग सोडा से जुड़े हैक्स)
हफ्ते में 2-3 बार बाथरूम को साफ रखने के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।
किचन सिंक में ड्रेन फ्लाइज क्यों होती हैं
how to use amonia powder for fliesयह कहना गलत नहीं होगा कि किचन सिंक कि कितनी भी सफाई कर लें, तब भी यह गंदा हो ही जाता है। गंदगी तक को ठीक था, लेकिन क्या हो जब सिंक के आसपास फ्लाइज का कब्जा हो जाए? ऐसे में पूरा किचन गंदा हो जाता है।
ये कीड़े खाने में भी घुसकर इसे दूषित कर सकते हैं। किचन सिंक में होने वाले फ्लाइज से निजात पाने के लिए आप अमोनिया पाउडर का उपयोग कर सकती हैं।
दो कप पानी में 2-3 चम्मच अमोनिया पाउडर और 2 चम्मच नींबू का रस डालें। (दीमक से छुटकारा कैसे पाएं)
अमोनिया पाउडर का थिक पेस्ट बनाएं, ताकि यह जल्दी असर दिखाए।
इस पेस्ट को सिंक के अंदर और पूरे सिंक पर डालें।
जब यह सूख जाए, तब नाली में गर्म पानी डालें और स्क्रब से सिंक को अच्छे से साफ कर लें।
वॉश बेसिन से मक्खियां कैसे भगाएं? (How To Prevent Drain Flies)
कुछ लोगों के कमरे या आंगन में वॉश बेसिन होता है। वॉश बेसिन के पास भी कीड़े होने लगते हैं। इन कीड़ों को भगाने के लिए आपको किसी केमिकल क्लीनर की जरूरत नहीं है। आप आसान घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं।
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल बालों पर किया जाता है। इसके अलावा, सेब के सिरके का सेवन करने से भी फायदा होता है। आप इसकी मदद से ड्रेन फ्लाइज से छुटकारा पा सकती हैं। ड्रेन फ्लाइज से निजात पाने के लिए ऐसे करें सेब के सिरका का इस्तेमाल-
एक कप एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा डिश वॉशिंग डिटर्जेंट डालें।
अब इसे वॉश बेसिन में डाल दें।
करीब 1 घंटे बाद सामान्य तरीके से वॉश बेसिन को साफ करें।
अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में ड्रेन फ्लाइज न हो, तो घर में मौजूद नालियों को साफ रखें। इनमें बाल, शैंपू के पैकेट और कचरा न डालें। हफ्ते में एक बार सभी नाली की अच्छे से सफाई करें। केवल नाली में गर्म पानी डालने से भी फायदा होगा। गर्म पानी कचरे आदि को तोड़ देता है। इससे नाली जाम नहीं होती। साथ ही, कीड़े-मकौड़े भी नहीं होते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story