लाइफ स्टाइल

नवरात्रि में खूबसूरत दिखने के लिए अनारकली सूट के इन डिजाइन को करें ट्राई

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 10:58 AM GMT
नवरात्रि में खूबसूरत दिखने के लिए अनारकली सूट के इन डिजाइन को करें ट्राई
x
अनारकली सूट के इन डिजाइन को करें ट्राई
नवरात्रि के दिन माता रानी के दिन होते हैं। इस दिन के लिए हर कोई पूजा की तैयारी करता है। ये व्रत 9 दिनों तक चलते हैं, ऐसे में महिलाएं सबसे ज्यादा एथनिक वियर स्टाइल करती हैं। इस नवरात्रि पहनें अनारकली सूट के अलग-अलग डिजाइन। जिन्हें आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इसमें आप ज्यादा कलियों वाला अनारकली सूट भी ले सकती हैं और कम कलियों वाला अनारकली सूट भी आपको मिल जाएगा। मार्केट में लेटेस्ट डिजाइन के हिसाब से आप इन्हें खरीद सकती हैं।
अनारकली कुर्ता विद श्रग
अगर आप इस नवरात्रि कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार अनारकली सूट के साथ दुपट्टे की जगह श्रग वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कलर कंट्रास्ट के हिसाब से श्रग मिलेगा। जिसको वियर करके आपका लुक कंप्लीट हो जाएगा। इसकी खास बात ये है कि इसे पहनने के बाद आपको दुपट्टा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आप चाहे तो हैवी श्रग भी ले सकती हैं वरना सिंपल श्रग भी आपको मिल जाएंगे। आप चाहे तो सम कलर डिजाइन वाले ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं वरना आप डिफरेंट कलर का श्रग खुद डिजाइन करके वियर कर सकती हैं।
चिकनकारी अनारकली सूट
आप चाहे तो चिकनकारी अनारकली का ऑप्शन भी आप सूट डिजाइन में ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कम घेरे वाले अनारकली भी मिल जाएंगे और कम घेरे वाले अनारकली सूट मिल जाएंगे। इसके साथ आपक चिकनकारी वर्क का दुपट्टा भी मिलेगा। जिसमें सिर्फ गले पर आने वाली साइड में वर्क हुआ होगा। इसके अलावा आप इसके नीचे पहनने के लिए सिंपल लेगिंग्स भी खरीद सकती हैं वरना वर्क वाली लैगिंग्स भी आपको मिल जाएगी। आजकल इस तरीके के सूट काफी ट्रेंड में हैं और मार्केट में आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
गोटा पट्टी वर्क अनारकली सूट
सिंपल और एलीगेंट सूट डिजाइन जिसे आप इस नवरात्रि ऑफिस या फिर पूजा में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको गोटा पट्टी वर्क मिलेगा। इसकी खास बात ये है कि इसे आप कभी भी वियर (अनारकली सूट के लेटेस्ट डिजाइन) कर सकती हैं। इसमें बाजू पर आपको थोड़ा सा गोटा पट्टी वर्क मिलेगा और दुपट्टे पर वर्क मिल जाएगा। इस तरीके के सूट आप चाहे तो डेली वियर के लिए भी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरीके के सूट आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
Next Story