- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दुर्गा पूजा पर ट्राय...

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र का त्योहार उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन बंगाल में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां दुर्गा पूजा का उत्सव दिवाली से कम नहीं होता। दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता एक अलग ही रंग में रंग जाता है। मां दुर्गा की पूजा के साथ ही रोजाना उन्हें अलग-अलग भोग लगाए जाते हैं। जिसमें खिचुरी का भोग लगना लाजमी है, तो दुर्गा पूजा के मौके पर आप भी इन ट्रेडिशनल बंगाली रेसिपीज को घर पर कर सकते हैं ट्राय।
बंगाली खिचुरी
बंगाली खिचुरी को भोगर खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। जिसे मूंग दाल, चावल और कई तरह के मसालों के साथ बनाया जाता है। दुर्गा पूजा का भोग खिचुरी के बिना अधूरा है। इस खिचड़ी को गोविंदभोग चावल से बनाया जाता है। ये छोटे-छोटे खुशबूदार चावल होते हैं। जिनसे खिचड़ी का स्वाद ही नहीं टेक्सचर भी अच्छा लगता है।
लबरा
लबरा बंगाल की ट्रेडिशनल डिश है जिसे कई सारी सब्जियों के साथ बनाया जाता है। आलू, पालक, कद्दू, मूली के साथ बनाया जाता है लबरा। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पंचफोरन और हींग का तड़का लगाते हैं।
बेगुनी
बेगुनी या बैंगन फ्रिटर भी बंगाल की एक ट्रेडिशनल डिश है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। बस बैंगन को काटकर बेसन में तरह-तरह के मसाले मिलाएं और इस घोल में बैंगन को लपेटकर गरम तेल में फ्राई किया जाता है। यह कुरकुरा और टेस्टी होता है।
लुची-छोलार दाल
लुची-छोलार बहुत ही मशहूर और स्वादिष्ट बंगाली डिशेज़ में से एक है। जिसे आप दुर्गा पूजा के मौके पर ही नहीं और भी दूसरे मौकों पर कर सकते हैं ट्राय।
पायेश
पायेश एक बंगाली स्वीट डिश है। इसे भी भोग में चढ़ाया जाता है। पायेश चावल, दूध, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे के साथ बनाई जाने वाली खीर ही है। इसे भी गोविंदभोग चावल से ही तैयार किया जाता है।
