लाइफ स्टाइल

वेस्टर्न वियर के साथ ट्राई करें सोनम कपूर के ये 3 बेस्ट हेयर स्टाइल

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 12:21 PM GMT
वेस्टर्न वियर के साथ ट्राई करें सोनम कपूर के ये 3 बेस्ट हेयर स्टाइल
x
वेस्टर्न वियर के साथ ट्राई करें
बॉलीवुड की स्टाइल डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर को स्टाइल को कॉपी करना आसान नहीं है। वो हर कपड़े, मेकअप और हेयरस्टाइल में अच्छी लगती हैं। कई बार तो उनकी तस्वीरें उनके लुक्स की वजह से वायरल होती हैं। ऐसा देखा गया है कि, लड़कियां उनके कपड़े से लेकर उनके हेयर स्टाइल को कॉपी करती हैं, साथ ही रिक्रिएट करने की भी कोशिश करती हैं।
अगर आपको भी सोनम कपूर पसंद है तो ऐसे में वेस्टर्न वियर पर इनके ट्रेंडी हेयर स्टाइल को आप भी ट्राई कर सकती हैं। ये बनाने में आसान होते हैं और क्लासी लगते हैं।
पोनीटेल बनाना काफी आसान होता है। लेकिन ये भी कई तरीके से बनाई जाती है। कोई साइड ब्रेडेड पोनीटेल बनाता है, तो कोई फ्रंट ब्रेडेड पोनीटेल और कोई बिना ब्रेडेड के पोनीटेल बनाता है। लेकिन अगर आप वेस्टर्न वियर पहन रही हैं तो इसके साथ सोनम कपूर के सिंपल ब्रेडेड हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
इसके लिए आपको सारे बालों को इकट्ठा करना होता है फिर बीच की मांग निकालकर ब्रेडेड बनाएं और इसे रबर बैंड की मदद से सेट करना है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बन जाएगा और आप पार्टी के लिए तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स
ट्वीस्टेड बन हेयर स्टाइल
आता तो हम बन बनाते हैं। वो हर एक आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। लेकिन इसे और अच्छा दिखने के लिए ट्विस्टेड बन बना सकती हैं। सोनम कपूर ने इसे लॉन्ग कोट के साथ ट्राई किया है। ये हेयर स्टाइल काफी यूनिक है और देखने में काफी अच्छा लगता है। इस तरीके के लुक को आप पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने में समय भी काफी कम लगता है और बिना किसी एक्सेसरीज के भी इसे सुंदर बनाया जा सकता है।
टाउस्लड वेव्स
अक्सर सोनम कपूर अलग-अलग कपड़े और हेयर स्टाइल लुक को ट्राई करती हुई नजर आती है। इस बार आप उनके टाउस्लड वेव्स हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में काफी यूनिक होता है। लेकिन बालों में एक बाउंस एड करता है। इसे बनाना काफी आसान है। आपको अपने बालों में कर्ल की मदद से वेव्स बनाने हैं और हेयर स्प्रे से इसे सेट करना है बहुत कम समय में आपका हेयर स्टाइल पार्टी में जाने के लिए रेडी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: लंबे बालों पर ट्राई करें ये quick & Easy हेयरस्टाइल्स
अगर आपको हेयर स्टाइल के ये आइडिया अच्छे लगे हो तो कमेंट सेक्शन पर अपनी राय जरूर शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story