- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ट्राई करे ऑल-पिंक...

x
गर्मियों में हल्का मेकअप करने की सलाह दी जाती है। हैवी मेकअप इस मौसम में कुछ खास सूट नहीं करता। इसलिए कोशिश करें कि लाइट मेकअप हाइलाइट कलर का लिप शेड चुनें। ये आपको फ्रेश लुक देने का काम करते हैं। ऐसे में पिंक टोन मेकअप भी किया जा सकता है। इस तरह का मेकअप लुक इस सीजन के लिए बेस्ट है। पिंक टोन मेकअप आपको काफी कूल और फ्रेश लुक देगा।इस तरह के मेकअप को आप वेस्टर्न और ट्रेडिशनल हर तरह के लुक के लिए पहन सकती हैं। इससे आपको काफी सॉफ्ट लुक मिलेगा। साथ ही आपको फेमिनिन टच मिलेगा। पिंक टोन मेकअप के लिए आप भी इन अभिनेत्रियों से प्रेरणा ले सकती हैं।
आलिया भट्ट का ऑल-पिंक मेकअप- आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने मेट गाला लुक से सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने इस दौरान पर्ल आउटफिट पहना था। इस आउटफिट के लिए एक्ट्रेस ने पिंक टोन मेकअप चुना था। ब्लश्ड गाल और पिंक लिप शेड में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लग रही थीं। अगर आप भी म्यूट पिंक कलर का ग्लैम लुक पाना चाहती हैं तो आलिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।अनन्या पांडे ने इस तस्वीर में पिंक कलर की ड्रामेटिक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है. ये ड्रेस एक्ट्रेस को काफी डिफरेंट लुक दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने पिंक टोन मेकअप किया हुआ है। ब्लश पिंक गाल, लाइट शिमरी पिंक आईलिड और पिंक टोन्ड लिप शेड उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे हैं।
मोनोक्रोम लुक - एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस तस्वीर में पेस्टल पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। पलकों और गालों को गुलाबी गुलाबी रंग का टोन दिया गया है। लुक के लिए एक्ट्रेस ने डार्क पिंक लिप शेड चुना है। इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले रखे हैं। जाह्नवी ने साड़ी लुक को मिनिमल एसेसरीज से पूरा किया है और बेहद प्यारे ईयररिंग्स पहने हैं।
पिंक आई मेकअप - दिशा पटानी ने इस तस्वीर में आई मेकअप के लिए पिंक कलर चुना है। स्मोकी पिंक आइज एक्ट्रेस के लुक को हाईलाइट कर रहे हैं. न्यूड लिप शेड से लुक को कंप्लीट किया है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story