लाइफ स्टाइल

नाश्ते में आजमाए सूजी उत्तपम, स्वाद के साथ मिलेगी दिनभर की एनर्जी

Kajal Dubey
18 Aug 2023 4:15 PM GMT
नाश्ते में आजमाए सूजी उत्तपम, स्वाद के साथ मिलेगी दिनभर की एनर्जी
x
दिनभर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए नाश्ता बहुत जरूरी होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सूजी उत्तपम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही जल्दी बनने वाला नाश्ता हैं। इससे आपको जल्दी के चक्कर में नाश्ता स्किप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
सूजी - 1 कप
दही - 1 कप
प्याज - 1 (बारीक कटा)
टमाटर - 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
तेल/घी - तलने के लिए
नमक - स्वाद अनुसार
बनाने की विधि
- एक बाउल में सूजी, नमक और दही मिलाएं।
- फिर इसमें पानी मिलाकर बैटर को इडली और डोसे की तरह तैयार करें।
- इसमें थोड़ी सब्जियां मिलाकर मिक्स करें।
- बाकी की सब्जियां अलग रख लें।
- पैन को मीडियम आंच में गर्म करें।
- इसपर थोड़ा सा तेल लगाकर 1 बड़ा चम्मच बैटर डालकर फैलाएं।
- ऊपर से बाकी बची सब्जियां डालें।
- इसे परांठे की तरह दोनों ओर से घी या तेल लगाकर सेंक लें।
- तैयार सूजी उत्तपम को सर्विंग प्लेट में निकाल कर चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story