लाइफ स्टाइल

ब्रेकफास्ट में आजमाए साउथ इंडियन मंगलोरियन नीर डोसा

Kajal Dubey
19 Aug 2023 12:58 PM GMT
ब्रेकफास्ट में आजमाए साउथ इंडियन मंगलोरियन नीर डोसा
x
वीकेंड पर सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ अनोखा स्वाद मिल जाए तो क्या कहनें। ऐसे में आज हम आपके लिए साउथ इंडियन मंगलोरियन नीर डोसा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपका दिन बना सकता हैं। कुछ लाइट और टेस्टी खाने का मन हो तो इसे आजमा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप उकडा चावल (3 घंटे तक भिगोया हुआ)
- 1 कप नारियल (कदूकस किया हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- सेंकने के लिए तेल
बनाने की विधि
- मिक्सर में पानी निथारा हुआ चावल, नारियल, नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें।
- नॉनस्टिक तवा गरम करके एक बड़ा चम्मच घोल तवे पर डालकर गोलाई में फैलाएं।
- किनारों से तेल डालकर दोनों तरफ से सेंक लें।
- नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story