लाइफ स्टाइल

कुछ अलग अंदाज से घर में ट्राई करें पोहा डोसा, जानें रेसिपी

Tara Tandi
2 March 2021 7:53 AM GMT
कुछ अलग अंदाज से घर में ट्राई करें पोहा डोसा, जानें रेसिपी
x
आपने डोसा तो कई बार खाया होगा।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | आपने डोसा तो कई बार खाया होगा। कई लोग चावल का बना डोसा खाना पसंद करते हैं। क्या आपने कभी दही और पोहा से बना डोसा खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे। नाश्ते में आप दही और पोहा से बना डोसा भी ट्राई कर सकती हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

चावल - 1 कप

पोहा - 1/2 कप

दही - 1/2 कप

उरद दाल - 2 बड़े चम्मच

मेथी के बीज - 1 चम्मच

चीनी - 1/2 चम्मच

पानी - जरूरत के अनुसार

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में चावल, उड़द दाल, मेथी के दानों को पानी से 3 बार धोएं।

- इसके बाद अब एक दूसरे कटोरे में पोहा को भी धो लें और धुले हुए पोहा को चावल वाले बर्तन में डाल दें।

- अब 1 1/2 कप पानी डालकर 4-5 घंटों के लिए भिगोकर रखें।

- फिर तय समय बाद ग्राइंडर जार में भिगोए हुए चावल के साथ सभी चीजों को इसमें डालें।

- फिर इसमें दही और थोड़ा-सा पानी डालकर बैटर तैयार कर लें और पानी तभी डालें जब लगे कि बैटर बहुत गाढ़ा है।

- बैटर में चीनी और नमक डालकर मिला लें और 10-12 घंटों के लिए छोड़ दें।

- अगले दिन मीडियम आंच पर तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाकर तवे को चिकना कर लें।

- फिर इस पर कड़छी से डोसे का बैटर फैलाते हुए डाल दें।

- इसके बाद अब थोड़ा से तेल डालकर डोसे को गोल्डन ब्राउन होने तक एक साइड से सेंकें।

- फिर जब एक तरफ से डोसा सिंक जाए तब प्लेट पर उतार कर रखें।

आपका डोसा तैयार है। इसे आप नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

Next Story