लाइफ स्टाइल

ठंडाई की जगह इस बार ट्राई करें भांग की लस्सी

Kajal Dubey
27 May 2023 1:44 PM GMT
ठंडाई की जगह इस बार ट्राई करें भांग की लस्सी
x
आज इस कड़ी में हम आपके लिए भांग की लस्सी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह आपको स्वाद देने के साथ ही कुछ अलग की चाहत भी पूरी करेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
- आधा लीटर गुनगुना दूध (2 टेबलस्पून दूध अलग रखें)
- 200 मिली पानी
- 50 ग्राम भांग पाउडर (बाज़ार में आसानी से उपलब्ध)
- 1 टेबलस्पून बादाम (कटे हुए)
- 1/4 कप कोकोनट मिल्क
- 1/4 टीस्पून सोंठ पाउडर
- शक्कर स्वादानुसार
बनाने की विधि
- पैन में पानी को उबाल लें।
- भांग पाउडर मिलाकर 7-8 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
- छलनी से छान लें।
- छाने हुए मिश्रण में 2 टेबलस्पून दूध मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करें और छान लें।
- इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं।
- आख़िर में छाने हुए भांग-दूधवाले मिश्रण में कोकोनट मिल्क, बचा हुआ गुनगुना दूध, सोंठ पाउडर और शक्कर मिलाकर फ्रिज में 3-4 घंटे तक ठंडा होने के लिए रखें।
- ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Next Story