लाइफ स्टाइल

वेडिंग फंक्शन में ड्रेसेस के साथ हेयर स्टाइल्स ट्राई करे

Teja
8 Dec 2021 11:40 AM GMT
वेडिंग फंक्शन में ड्रेसेस के साथ हेयर स्टाइल्स ट्राई करे
x

वेडिंग फंक्शन में ड्रेसेस के साथ हेयर स्टाइल्स ट्राई करे

आज हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो साल 2021 में महिलाओं के फैशन ट्रेंड का एक अहम हिस्सा रहे हैं।


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हम सभी को साल 2021 में नए और अच्छे बदलाव देखने को मिले। फैशन हो, ब्यूटी हो या फिर लुक्स आदि चीजें काफी ट्रेंड में रहीं। लेकिन साल 2021 में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग में रहे, वो कुछ स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स थे। जी हां, आपने इस साल पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन में ड्रेसेस के साथ कई तरह के स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स ट्राई किए होंगे।
इसके अलावा, इस साल कई सेलिब्रिटीज ने शादियां भी की, जिसमें से कई सेलिब्रिटीज ने अपने वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर साझा भी किए। उनके फोटोज के साथ सोशल मीडिया पर उनके ब्राइडल लुक्स से लेकर ब्राइडल हेयरस्टाइल्स भी काफी ट्रेंड में रहे। आइए जानते हैं साल 2021 में हेयरस्टाइल्स ट्रेंड्स के बारे में...
ब्राइडल हेयरस्टाइल्स
साल 2021 में सबसे ज्यादा ब्राइडल हेयरस्टाइल्स ट्रेंड में रहे। क्योंकि इस साल जमकर शादियां हुई हैं, आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटीज ने शादी के बंधन में बंधे जैसे वरुण धवन और नताशा दलाल, प्रियंका शर्मा और शजा मोरानी, दिया मिर्जा और वैभव रेखी आदि। इनके वेडिंग फंक्शन के फोटोज के साथ इनके ब्राइडल हेयरस्टाइल्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।
हाफ-बबल पोनीटेल
ब्राइडल हेयरस्टाइल्स के अलावा साल 2021 में हाफ-बबल पोनीटेल का ट्रेंड भी काफी रहा हैं। महिलाओं ने इस हेयरस्टाइल को नॉर्मल ड्रेस के साथ खूब बनाया है। आपको बता दें कि ये पोनीटेल नॉर्मल पोनीटेल की तरह ही बनाई जाती है। अगर आप जल्दी में कहीं बाहर जाने के लिए कुछ फन हेयरस्टाइल चाहती हैं, तो आप इसे जरूर ट्राई करें।
ओपन हेयर विद हेयर बैंड
साल 2021 में ओपन हेयर के साथ डिफरेंट हेयर बैंड पहनने का चलन काफी पसंद किया गया है। महिलाओं ने अपने बालों को हेयर बैंड के साथ डिफरेंट तरीकों से स्टाइल किया है। क्योंकि हेयर बैंड से बालों को मैनेज करना भी काफी आसान हो जाता है और महिलाओं को एक स्टाइलिश लुक भी मिलता है।
बन हेयरस्टाइल
वैसे तो बन हेयरस्टाइल हमेशा से ट्रेंड में रहता है लेकिन इस साल डोनट बन हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड हुआ है। महिलाओं ने परफेक्ट इंडियन लुक पाने के लिए बन के साथ बालों को गजरे से भी सजाया है। महिलाओं ने इसे साड़ी से लेकर सूट आदि पर खूब बनाना पसंद किया है।
फ्रेंच चोटी
जब भी ट्रेडिशनल ड्रेस की बात होती है, तो महिलाएं हेयरस्टाइल में फ्रेंच चोटी को बनाना पसंद करती हैं। इस साल शरारा सूट, पंजाबी सूट आदि पर फ्रेंच चोटी बनाने का काफी चलन रहा है। आप भी फ्रेंच चोटी को डिफरेंट तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको एकदम परफेक्ट लुक देगा और आपको गर्मी भी नहीं लगेगी।
पोनीटेल हेयरस्टाइल
पिछले साल के मुकाबले इस साल पोनीटेल हेयरस्टाइल ज्यादा चलन में रहा है। क्योंकि पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप लगभग हर ड्रेस पर स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप कई तरह से ट्विस्ट करते हुए भी बना सकती हैं। अगर आप ऑफिस, पार्टी या अन्य किसी सेलिब्रेशन में आप पोनीटेल को स्टाइल कर सकती हैं।
डबल बन हेयरस्टाइल
साल 2021 में बहुत-सी महिलाओं का ये सबसे पसंदीदा हेयरस्टाइल रहा है। हालांकि, ये हेयरस्टाइल पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। अगर आप थोड़ी मॉडर्न टाइप की हैं, तो यह हेयरस्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसे आप शॉर्ट टॉप, शॉर्ट्स आदि ड्रेस पर भी बना सकती हैं।
रोप-ब्रेड पोनीटेल
ऑफिस में एक प्रोफेशनल लुक पाने के लिए ये साल 2021 में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हेयरस्टाइल्स में से एक है। इसके अलावा, इस पोनीटेल को आप बस 5 मिनट में बना सकती हैं। बहुत-सी महिलाओं को यह लगता है कि इसे पहले ब्रेड करना होता है और फिर पोनीटेल बनानी होती है, तो ऐसा नहीं है। आपको इसे बनाने के लिए बालों को ट्विस्ट करना होगा। (पंजाबी सूट के साथ ट्राई करें यह स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स)
बीच वेव्स
यह हेयरस्टाइल साल 2021 रेगुलर स्टाइल में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहा है। क्योंकि इसे बनाना बेहद आसान है अगर आपके बाल एकदम स्ट्रेट हैं, तो आप उन्हें हल्का कर्ल करके वीच वेव्स बना सकती हैं।
कर्ली हेयरस्टाइल
महिलाओं ने साल 2021 में ओपन हेयर से ज्यादा कर्ली हेयरस्टाइल्स ज्यादा पसंद किए हैं। इसके साथ महिलाओं ने डिफरेंट हेयर हाइलाइट्स भी ट्राई की हैं। आपको सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेडिंग कर्ली हेयरस्टाइल आसानी से मिल जाएंगे।
मेसी टॉप नॉट
इन सभी हेयरस्टाइल के अलावा साल 2021 मेसी टॉप नॉट भी काफी लोकप्रिय रहा है। क्योंकि यह स्टाइल लुक कैजुअल्स में काफी अच्छा लगता है। इसे आप कॉलेज या आउटिंग में भी इस तरह से मैसी टॉप नॉट हेयरस्टाइल बना सकती हैं।


Next Story