लाइफ स्टाइल

रक्षाबंधन पर हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए ट्राई करें फ्लोरल नेल एक्सटेंशन

Manish Sahu
16 Aug 2023 2:52 PM GMT
रक्षाबंधन पर हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए ट्राई करें फ्लोरल नेल एक्सटेंशन
x
लाइफस्टाइल: फ्लोरल प्रिंट आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरीके के डिजाइन आपको कपड़े, शूज और बैग में देखने को मिल जाएंगे। इसी तरीके के प्रिंट के आप नेल एक्सटेंशन भी करा सकती हैं। ये रक्षाबंधन आ रहा है ऐसे में आप इस खास मौके पर आप इन्हें आप अपने हाथों के नाखूनों पर करा सकती हैं। इसके लिए आपको अच्छा प्रिंट सर्च करना होगा, जिसके ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप इन्हें ट्राई करें और हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं।
ग्राफिक फ्लोरल प्रिंट एक्सटेंशन
अगर आप कुछ फैंसी डिजाइन अपने नाखूनों पर क्रिएट कराना चाहती हैं तो इसके लिए इस ग्राफिट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के नेल डिजाइन दिखने में काफी क्लासी लगते हैं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपके नाखूनों को फाइल करना है। फिर जेल इसमें लगाते हैं। इसके साथ नेल कलर लगाते हैं। अब इसमें इन डिजाइन को क्रिएट करते हैं। आप चाहे तो इसमें स्टोन वर्क करा सकती हैं वरना ग्लिटर के साथ इन डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।
टिप्स: इस तरीके के डिजाइन लाइट शेड नेलपेंट के साथ अच्छे लगते हैं।
मैट फ्लोरल प्रिंट एक्सटेंशन
फ्लोरल नेल एक्सटेंशन डिजाइन अलग-अलग तरह के होते हैं। अगर आप डार्क कलर नेल पेंट (नेल पेंट चुनने का तरीका) लगा रही हैं तो उसके ऊपर लाइट कलर से डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस फोटो में दिखने वाले डिजाइन के लिए आपको नाखूनों पर फूल के डिजाइन बनाने हैं। फिर उसके आसपास पत्तियों का डिजाइन क्रिएट करना है। आप चाहे तो पत्तियों के बिना भी फूल डिजाइन बना सकती हैं। अगर आप इन्हें कहीं बाहर से कराने जाएंगी तो इसके लिए आपको 1500 से 2000 रुपये देने होंगे।
सिंपव फ्लोरल प्रिंट एक्सटेंशन
अगर आप सिंपल डिजाइन बनाना पसंद करती हैं तो ऐसे में आप इस तरीके के फ्लोरल प्रिंट वाले एक्सटेंशन (नेल आर्ट डिजाइन) को अपने नाखूनों पर क्रिएट करा सकती हैं। जिसमें एक या दो नेल्स पर डिजाइन प्रिंट किया जाता है। इसके अलावा अन्य उंगलियों को नेल पेंट करके छोड़ दिया जाता है। इस तरीके के प्रिंट के लिए पहले कलर को नाखूनों पर ड्रॉप किया जाता है। इसके बाद एक स्टिक की मदद से फैलाया जाता है। इसके बाद डिजाइन क्रिएट होता है।
Next Story