लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट मखाना भेल को एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में आज़माएँ, रेसिपी

Kajal Dubey
5 March 2024 4:08 PM IST
स्वादिष्ट मखाना भेल को एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में आज़माएँ, रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : दिन में हल्की सी भूख लगने पर हर कोई कुछ स्नैक्स खाना चाहता है। आजकल स्नैक्स के नाम पर बहुत सी अनहेल्दी चीजों का सेवन किया जाता है जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वादिष्ट मखाना भेल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में आज़माया जा सकता है। मखाना भेल को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं. यह मिनटों में तैयार हो जाता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
मखाना- 2 कप
मूंगफली - 1/2 कप
प्याज बारीक कटा - 1/2 कप
गाजर बारीक कटी - 1/2 कप
चुकंदर बारीक कटा हुआ - 1/2 कप
टमाटर बारीक कटे हुए - 1/2 कप
हरी मिर्च कटी हुई - 2
हरा धनिया कटा हुआ - 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
देसी घी - 3-4 चम्मच
हरी चटनी - आवश्यकतानुसार
इमली की चटनी - आवश्यकतानुसार
सेव - 1/4 कप
नमक - स्वादानुसार
तरीका
मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें देसी घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें. - जब पैन में घी पिघल जाए तो इसमें मूंगफली डालें और कुछ मिनट तक भून लें. जब दाने अच्छे से भून जाएं तो इन्हें एक बाउल में निकाल कर अलग रख लें. - अब पैन के घी में मखाने डालकर 5-6 मिनट तक अच्छे से भून लें. - लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और चलाते हुए भूनें. जब मखाने अच्छे से भून जाएं तो इन्हें एक बाउल में निकाल लीजिए.
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुनी हुई मूंगफली और मखाना डालकर अच्छी तरह मिला लें. - इससे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चुकंदर और गाजर को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए. इन्हें एक मिक्सिंग बाउल में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें चाट मसाला, हरी तीखी चटनी, मीठी इमली की चटनी, बारीक कटा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. - अब मखाना भेल को एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से सेव और हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.
Next Story