लाइफ स्टाइल

स्नैक्स में आजमाए चीज ब्रेड रोल्स, बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा इसका स्वाद

Kajal Dubey
18 Aug 2023 1:49 PM GMT
स्नैक्स में आजमाए चीज ब्रेड रोल्स, बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा इसका स्वाद
x
चटपटा व मसालेदार खाने का मन सभी को होता हैं और इसके लिए घरों में कई तरह के स्नैक्स का मजा लिया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू के साथ पनीर व चीज से बना चीज ब्रेड रोल्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe की बारे में।
आवश्यक सामग्री
उबला व मैश्ड आलू - 1 कप
प्रोसेस्ड चीज़ - 2/3 कप (कद्दूकस किया)
ब्रेड स्लाइस - 15
मैशड पनीर - 2/3 कप
मक्खन - 2/3 बड़े चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
चिली फ्लेक्स- आवश्यकता अनुसार
मोज़ेरेला चीज़ - 2/3 कप (कद्दूकस किया)
लहसुन का पेस्ट - 2 छोटा चम्मच
अजवाइन - आवश्यकता अनुसार
तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
- पैन में मक्खन पिघलाकर लहसुन भूनें।
- अब इसमें आलू मिलाकर 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर इसे बाउल में निकाल लें।
- अब इसमें पनीर, प्रोसेस्ड चीज़, चिली फ्लेक्स, मोज़ेरेला चीज़, ऑरेगैनो और नमक डालकर मिलाएं।
- अब ब्रेड स्लाइस को पानी में डुबोकर निचोड़ लें।
- इससे एक्सट्रा पानी निकालकर इसमें आलू का मिश्रण भरकर रोल बना लें।
- इसी तरह बाकी का ब्रेड रोल तैयार कर लें।
- पैन में तेल गर्म करके इसमें एक-एक करके ब्रेड रोल्स डालकर भूरे और कुरकुरे होंने तक तल लें।
- इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकालकर एक्सट्रा ऑयल निकाल लें।
- इसे सर्विंग प्लेट पर रखकर टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story