लाइफ स्टाइल

सॉफ्ट लुक के लिए ट्राई करें एंब्रायडिड गाउन

Apurva Srivastav
8 Feb 2023 6:01 PM GMT
सॉफ्ट लुक के लिए ट्राई करें एंब्रायडिड गाउन
x
अगर आप एंब्रायडिड गाउन में एक ब्राइट लुक कैरी करना चाहती हैं
जब किसी खास अवसर में जाने की तैयार होती है तो महिलाएं गाउन पहनने का प्राथमिकता देती है। यह एक ऐसा आउटफिट है, जो किसी भी फंक्शन में अच्छा लगता है। यूं तो आप डिफरेंट स्टाइल गाउन को पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को सबसे अलग व खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप एंब्रायडिड गाउन को पहन सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड डीवाज के कुछ ऐसे ही एंब्रायडिड गाउन के लुक्स के बारे मे बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-
हाई नेक आइवरी हैंड एंब्रायडिड गाउन
अगर आप किसी फंक्शन में एक सॉफ्ट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सारा अली खान की तरह आइवरी कलर में हैंड एंब्रायडिड गाउन को पहन सकती हैं। फुल स्लीव्स गाउन में लाइट मेकअप और ओपन हेयर लुक काफी अच्छा लगेगा।
स्लीवलेस मल्टीकलर एंब्रायडिड गाउन
अगर आप एंब्रायडिड गाउन में एक ब्राइट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में माधुरी दीक्षित के इस एंब्रायडिड गाउन को पहना जा सकता है। ब्लू कलर के स्लीवलेस गाउन मल्टीकलर हैंड एंब्रायडरी देखने में काफी अच्छी लग रही है। आप इस तरह के गाउन के साथ लाइट मेकअप कर सकती हैं। जबकि स्टेटमेंट इयररिंग्स आपके लुक को और भी अधिक खास बनाएगा।
प्लंजिंग नेकलाइन एंब्रायडिड गाउन
अगर आप कॉकटेल पार्टी या नाइट पार्टी के लिए जा रही हैं तो ऐसे में आप रेड कलर प्लंजिंग नेकलाइन एंब्रायडिड गाउन को पहन सकती हैं। हिना खान ने भी इस लुक में रेड कलर के प्लंजिंग गाउन को कैरी किया है। जिसमें सीक्वेंस वर्क उसे पार्टी लुक दे रहा है। आप इस गाउन के साथ चोकर पहन सकती हैं। वहीं, मेकअप के साथ आप बहुत अधिक एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। मसलन, रेड गाउन के साथ रेड लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं या फिर नाइट पार्टी लुक को ध्यान में रखकर स्मोकी आइज भी क्रिएट की जा सकती है
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story