- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सफेद बालों से परेशान...

x
सफेद बालों को करने के लिए मेहंदी का उपयोग कर सकते
अत्यधिक तनाव, गलत खानपान, हार्मोनल असंतुलन, प्रदूषण, शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से असमय बाल सफेद होने लगते हैं। वयस्कों के लिए यह सामान्य बात है। वहीं, कम उम्र में बालों का सफेद होना चिंता का विषय है। अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से जल्द फायदा मिलता है। आइए जानते हैं-
मेहंदी
सफेद बालों को करने के लिए मेहंदी का उपयोग कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बहुत जल्द असर देखने को मिलता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। इसके लिए आप मेहंदी का यूज कर सकते हैं। इसके लिए मेहंदी पाउडर में नारियल, सरसों या अरंडी तेल को मिलाकर अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। जब बाल सुख जाए, तो सामान्य पानी से अपने बालों को धो लें। इससे सफेद बाल काले हो जाते हैं। आप चाहे तो मेहंदी में आंवला या अंडे को भी मिक्स कर सकते। हैं इससे भी सफेद बालों को काला करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मेहंदी के पत्तों को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें नारियल या सरसों तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे भी फायदा मिलता है।
करी पत्ता
जानकारों की मानें तो सफेद बालों को काला करने में करी पत्ता मददगार साबित होती है। इसके इस्तेमाल से सफेद बालों को आसानी से काले किए जा सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते को पानी में उबालकर पिएं। करी पत्ते वाला पानी पीने से सफेद बालों को काला करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप करी पत्ता को नारियल तेल में अच्छी तरह पकाएं। फिर इसमें कलौंजी मिलाकर बालों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। इसके इस्तेमाल से सफेद बाल काले हो जाते हैं। आप चाहे तो करी पत्ते को पीसकर भी बालों पर लगा सकते हैं।
कलौंजी
सफेद बालों को काला करने के लिए कलौंजी का यूज कर सकते हैं। दादी-नानी अक्सर कहा करती हैं कि पुराने समय में लोग सफ़ेद बालों को काला करने के लिए प्राकृतिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करते थे। इसके लिए आप प्राकृतिक चीजों का यूज कर सकते हैं। इनमें एक प्राकृतिक चीज कलौंजी है। एक बड़े चम्मच कलौंजी में बराबर मात्रा में नारियल या जैतून के तेल को मिक्सकर अपने बालों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। इससे सफेद बाल काले होते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story