लाइफ स्टाइल

दुबलेपन से है परेशान, तो करें ये काम

Ritisha Jaiswal
27 Feb 2021 2:34 PM GMT
दुबलेपन से है परेशान, तो करें ये काम
x
खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कुछ लोग मोटापा तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कुछ लोग मोटापा तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। यह आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। जिस तरह एक बार वजन बढ़ जाए, तो कड़ी मशक्कत के बाद वजन नियंत्रित होता है। उसी तरह दुबले-पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना टेढ़ी खीर साबित होता है। लोग वजन बढ़ाने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है, महज चार बार खाने से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि डाइट में कैलोरी बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना उन चीज़ों को जरूर खाएं, जिनमें कैलोरी सबसे अधिक रहती है। हालांकि, अनुशासन में कमी के चलते कुछ लोगों को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाती है।

विशेषज्ञों हमेशा वजन बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दिन में इस समय जरूर सोएं। कई शोध में इस विषय पर गंभीरता से विचार किया गया। इसमें शोधकर्ताओं को बड़ी सफलता मिली। इन शोधों में दुबलेपन से शिकार लोगों को दिन के समय सोने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं-
कि कम सोने या अधिक सोने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अधिक सोने से वजन बढ़ता है। वहीं, कम सोने से व्यक्ति में तनाव, चिड़चिड़ापन और सुस्ती देखा गया है। जबकि, दिन में दोपहर के समय सोने से वजन बढ़ता है। इसके लिए दुबलेपन से पीड़ित लोगों को रोजाना दोपहर के समय जरूर सोना चाहिए। इस शोध की मानें तो दुबलेपन को रोजाना कम से कम 8 से 10 घंटे सोना चाहिए। इसके लिए रात के समय 8 घंटे और दोपहर के समय 2 घंटे जरूर सोएं


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story