लाइफ स्टाइल

लकड़ी पर लगी दीमक से हैं परेशान, इन चीजों के उपयोग से पाएं छुटकारा

SANTOSI TANDI
3 July 2023 7:51 AM GMT
लकड़ी पर लगी दीमक से हैं परेशान, इन चीजों के उपयोग से पाएं छुटकारा
x
लकड़ी पर लगी दीमक से हैं परेशान,
घर की अच्छे से सफाई करने के बावजूद भी कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं। मानसून के मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में बारिश के कारण घर में तरह-तरह की कीड़े हो जाते हैं। घर की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करते हैं फर्नीचर। इनकी अगर सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो यह खराब हो जाते हैं।
लकड़ी के सामान पर दीमक लग जाती है। यह फर्नीचर को पूरी तरह से खराब कर देती है। इसलिए समय रहते ही इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहिए। दीमक को हटाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको दीमक हटाने से लेकर इससे बचाव के तरीके बताएंगे।
बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल
how to use borax powder for termitesघर के कई कामों में बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर क्लीनिंग के लिए आप इस पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। मानसून के मौसम में नमी के कारण फर्नीचर के सामान पर दीमक लग जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए बोरेक्स पाउडर काम आएगा। एक स्प्रे बोतल में 3-4 चम्मच बोरेक्स पाउडर में पानी डालें। अब इसे दीमक वाली जगह पर छिड़क लें। ऐसा करने से दीमक हट जाएगी।
नीम का तेल आएगा काम
फर्नीचर पर दीमक लगना आम बात है, लेकिन इसके कारण लकड़ी का सामान खराब हो जाता है। इसलिए समय रहते ही इनसे छुटकारा पाना जरूरी है। दीमक को मारने के लिए नीम का तेल फायदेमंद होगा। डायरेक्ट या तेल में पानी मिलाकर इसे दीमक पर छिड़क दें। इस बात का ध्यान रखें कि अगर दीमक ज्यादा है, तो इस तेल का इस्तेमाल कम से कम 2-3 दिन जरूर करें। (फर्नीचर की देखभाल कैसे करें)
पेट्रोल
लकड़ी पर लगे दीमक को हटाने के लिए पेट्रोल का भी उपयोग किया जा सकता है। जहां दीमक लगी है, उस जगह पर पेट्रोल डाल दें। दीमक पर पेट्रोल डालने से यह तुरंत मर जाएंगे। फर्नीचर दोबारा से नया जैसा दिखने लगेगा।
मिट्टी का तेल
आज भी कुछ घरों में कीड़े भगाने के लिए मिट्टी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि नाली जैसी चीजों को साफ करने के लिए भी मिट्टी का तेल काम आता है। अगर आपके घर में दीमक हो गई है, तो इन पर मिट्टी का तेल छिड़कें। कुछ देर में सारी दीमक हट जाएगी।
फर्नीचर पर दीमक लगने से कैसे बचाएं
फर्नीचर पर दीमक न लगे, इसके लिए आपको लकड़ी के सामान को नमी से बचाना चाहिए।
वुड पॉलिश का इस्तेमाल करें। इससे सामान नया दिखता है। साथ ही, दीमक भी नहीं लगता है।
महीने में एक बार फर्नीचर पर केमिकल ट्रीटमेंट करवाएं।
आपको लकड़ी के सामान को ढक्कर रखना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा गीला नहीं होना चाहिए।
समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा.
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story