लाइफ स्टाइल

पैरों की सूजन से है परेशान, इन घरेलू उपचारों से दूर होगी समस्या

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 10:59 AM GMT
पैरों की सूजन से है परेशान, इन घरेलू उपचारों से दूर होगी समस्या
x
उपचारों से दूर होगी समस्या
आज कल पैरों में सूजन की समस्या ज्यादातर लोगों को है। ये समस्या आम है, लेकिन इसका घरेलू इलाज कैसे किया जाए, ये शायद ही कोई जनता हो। जानकारों की मानें तो पैरों में सूजन एडिमा की वजह से होती है। इस तरह की समस्या होने की कई वजहें हो सकती हैं। सूजन पैरों के अलावा किसी भी अंग में हो सकती है। अगर सूजन की समस्या काफी समय से है, तो आपको इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि ये किसी खतरनाक बीमारी की ओर संकेत हो सकता है। जिसमें किडनी और दिल की बीमारी शामिल है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बतायेंगे कि सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार क्या है, चलिए जानते हैं।आइस पैक का करें इस्तेमालआपके पैरों में सूजन है, तो आप घर में रखे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक चलने की वजह से होने वाली सूजन का इलाज आइस पैक बखूबी करता है। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
ढेर सारा पानी पियें
पानी कम पीना शरीर की ज्यादातर बीमारियों का कारण बनता है।शरीर में पानी की कमी के कारण भी सूजन की समस्या होने लगती है। लेकिन ढेर सारा पानी पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में सोजन है तो दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीजिये। इससे शरीर हाईड्रेट रहेगा। क्योंकि हाईड्रेशन की कमी से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है।
नमक की मात्रा करें कम
सफ़ेद नमक मुख्य रूप से हर बिमारी की जड़ होता है। अगर आप सादे युक्त नमक का कम सेवन करेंगे तो पैरों की सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही फैटी खाने से भी बचाव करें। पैरों में सूजन किसी को भी हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के पैरों में अगर सूजन है तो हमारे बताये हुए घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। डॉक्टर इसमें आपकी अच्छी मदद कर सकता है।
सूजन को करें कमनींबू पानी
नींबू पानी से शरीर के टॉक्सिन्स के अलावा एक्स्ट्रा लिक्विड निकल बाहर निकल जाता है। जिससे पैरों की सूजन कम होने लगती है। इसलिए जानकार भी रोज नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।
ऊंचाई पर रखे पैर
पैरों में सूजन कम करनी है तो बैठते समय पैरों को ऊंचाई में रखें। जिससे सूजन से राहत मिलेगी। सूजन कम करने का एक और तरीका भी है, और वो है सीधे लेटकर पैरों को दिवार के सहारे ऊंचाई में रखें। कुछ देर बाद आप पैरों को नीचे रख सकते हैं। सूजन में काफी हद तक आराम मिलेगा।
धनिये के बीज को करें आहार में शामिल
धनिया एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है। पैर में सूजन के उपचार के लिए यह एक कारगर विकल्प हो सकता है
अल्कोहल को कहे ना
शराब पीने से शरीर में हाईड्रेशन की कमी होने लगती है, जिससे सूजन होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि, आपको सूजन ना हो तो शराब पीने से बचें।
सेंधा नमक को करें शामिल
शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप अपने आहार में सेंधा नमक को शामिल करें। साथ ही हल्के से गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमें अपने पैरों को भिगो लें। इससे आपको पैरों की सूजन में आराम मिलेगा।
डेंडिलियनचाय
डेंडिलियन एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो पैरों की सूजन को कम करने का प्रभावी तरीका हो सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है, जो शरीर के किसी भी भाग में आई सूजन को कम करने में मदद कर सकती है
मालिश/एक्सरसाइज
सूजन और दर्द के लिए सरसों के तेल की मालिश एक कारगर और पुराना तरीका है, जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। सरसों के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द से जल्द निजात दिलाने का काम करते हैं। मसाज के अलावा आप सूजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा भी ले सकते हैं। अच्छा होगा कि सूजन को कम करने की एक्सरसाइज के लिए आप किसी फिजियोथेरेपिस्ट से संपर्क करें।
Next Story