लाइफ स्टाइल

पेट के फूलने से रहते हैं परेशान, एक्सपर्ट से जानें बेस्ट इलाज

Tara Tandi
16 Jun 2023 10:31 AM GMT
पेट के फूलने से रहते हैं परेशान, एक्सपर्ट से जानें बेस्ट इलाज
x
अगर पाचन क्रिया खराब होगी तो इसका बुरा असर न सिर्फ सेहत पर दिखेगा बल्कि आपकी त्वचा और नींद का रूटीन भी बिगड़ सकता है। पाचन क्रिया खराब होने के कारण चेहरा काला होने लगता है। पाचन ठीक नहीं होने पर हमें हर समय एसिडिटी, सीने में जलन, कब्ज, पेट में भारीपन और जी मिचलाने जैसा महसूस होता है। इन्हीं समस्याओं में एक और समस्या है पेट फूलना, जो आज के समय में काफी आम हो गया है। ऐसा गलत खान-पान और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से होता है और लोग ये जानते हुए भी सेहत से खिलवाड़ करते हैं.वे रोजाना ऑनलाइन या अन्य माध्यम से जंक फूड मंगवाकर खाते हैं। ब्लोटिंग से बचने के लिए जरूरी है कि जीवनशैली में सुधार किया जाए। अगर आप घंटों तक ब्लोटिंग से परेशान हैं तो इससे राहत के लिए एक्सपर्ट द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में…
खाने से जुड़े इन टिप्स से पाएं राहत
एक्सपर्ट राशि चौधरी अक्सर इंस्टा पर पेट या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के उपाय बताती हैं. पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए एक्सपर्ट ने सब्जियों को ज्यादा पकाने का नुस्खा बताया. सब्जियों को ज्यादा पकाने से उनमें से लेक्टिन निकल जाता है। लेक्टिन पेट फूलने की समस्या का कारण बनता है और इन्हें दूर कर आप इस समस्या से दूर रह सकते हैं।
इसके अलावा आप नींबू का तरीका भी आजमा सकते हैं। नींबू में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की समस्याओं को चुटकियों में दूर कर देते हैं। नींबू को खाने में शामिल करने से आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है।अगर आपको अक्सर पेट फूलने की समस्या रहती है तो अपने आहार में बदलाव करें। एक बार में चीजें खाने की बजाय कम मात्रा में खाएं। साथ में खाने से भारीपन महसूस होता है और इससे पाचन भी धीमा होने लगता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि हमें हमेशा चीजों को टुकड़ों में और समय पर खाना चाहिए।
Next Story