लाइफ स्टाइल

बढ़ती ठंड में सर्दी-जुकाम से परेशान! झट से राहत देगी यह औषधि

jantaserishta.com
7 Nov 2025 11:25 AM IST
बढ़ती ठंड में सर्दी-जुकाम से परेशान! झट से राहत देगी यह औषधि
x
नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्याएं भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई प्राकृतिक उपचार हैं, जिसे अपनाकर इन समस्याओं को झट से दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद के पास इसका सरल समाधान है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक ऐसा सरल और प्रभावी घरेलू नुस्खा सुझाया है, जो शहद और पिप्पली के मिश्रण से तैयार होता है। यह न केवल सर्दी-जुकाम से झटपट राहत देता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है और सेहत का संतुलन बनाए रखता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, पिप्पली एक शक्तिशाली औषधि है और इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं। खांसी-जुकाम से राहत का प्राकृतिक उपाय है। शहद और पिप्पली का मेल सेहत का संतुलन बनाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
पिप्पली के सेवन के कई फायदे हैं, यह श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें पिपेरिन नामक तत्व होता है, जो बलगम को पतला करके खांसी और जुकाम में आराम देता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। साथ ही ठंड में अपच की समस्या आम है, पिप्पली पाचन अग्नि को प्रज्वलित करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और गले की खराश को कम करती है। यह सर्दी-जुकाम के वायरस को रोकने में भी सहायक है।
शहद के साथ पिप्पली का संयोजन इसे और कारगर बनाता है। शहद प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो गले को आराम देता है और बैक्टीरिया को मारता है। आयुर्वेदाचार्य इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताते हैं। इसके लिए 1 चम्मच पिप्पली पाउडर लें और इसे 2 चम्मच शहद में अच्छी तरह मिलाएं। इसे दिन में 3 से 4 बार लें। गर्म पानी के साथ लेने से असर दोगुना हो जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिश्रण सर्दी-जुकाम में बेहद कारगर है क्योंकि पिप्पली बलगम को बाहर निकालती है और शहद इंफ्लामेशन कम करता है। नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की समस्या दूर हो जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story