- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आरा के फेमस 'हाथी कान...
लाइफ स्टाइल
आरा के फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर Madhu, पवन सिंह का किया जिक्र
SHIDDHANT
26 Feb 2026 7:58 PM IST

x
Mumbai मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर तृषा कर मधु, जो अपने म्यूजिक वीडियो, डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
वीडियो में अभिनेत्री आरा के फेमस ‘हाथी कान पूड़ी’ का स्वाद लेते दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "मुझे पूड़ी बहुत पसंद है, खासकर आरा की।" तृषा कर मधु के इस देसी अंदाज वाले वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
वीडियो में तृषा कर किसी समारोह में शामिल हुई नजर आ रही हैं, जहां उनसे पूछा जाता है, "आपने कभी ऐसी पूड़ी देखी थी?" इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री कहती हैं, "पूड़ी ठंडी हो गई है। ये हाथी के कान वाली पूड़ी है।" उन्होंने आगे बताया, "मैंने इसको सबसे पहले पवन के वहां खाई थी, उन्होंने ही मुझे इस पूड़ी के बारे में बताया था।"
इसी के साथ कैमरा के पीछे वीडियो बना रहे व्यक्ति ने बताया कि इस पूड़ी की खासियत है कि ये कभी खराब नहीं होती है। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "फिर तो हमें एक बार जरूर खाना चाहिए।"
'हाथी कान पूड़ी' बिहार के भोजपुर जिले के आरा का प्रसिद्ध व्यंजन है, जो सामान्य पूड़ी से 6-7 गुना बड़ी होती है। इस पूड़ी की खासियत है कि ये काफी लंबे समय तक खराब नहीं होती है। वहीं, बड़े से बड़े स्टार इसके स्वाद के दीवाने हैं। बिहार की शादियों या विशेष समारोहों के मेनू में इस व्यंजन को खास रूप से शामिल किया जाता है।
तृषा कर मधु का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 'हम हैं हिंदुस्तानी' टीवी शो से की। इसके बाद, उन्होंने मॉडलिंग और बंगाली फिल्मों में काम किया, लेकिन भोजपुरी फिल्मों ने एक्ट्रेस को लोगों के बीच असल पहचान दिलाई।
अभिनेत्री ने भोजपुरी के सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। आज के समय में तृषा कर मधु इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम और चेहरा है, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।
Tagsतृषा कर मधुहाथी कान पूड़ीआराभोजपुरी इंडस्ट्रीइंस्टाग्राम वीडियोदेसी फूडपवन सिंहखेसारी लाल यादवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





