लाइफ स्टाइल

26 जनवरी पर तिरंगे के रंग का बनाये डिश

Apurva Srivastav
25 Jan 2023 1:54 PM GMT
26 जनवरी पर तिरंगे के रंग का बनाये डिश
x

26 जनवरी आने में अब चंद दिन हैं। इस दिन सभी लोग देशभक्ति के रंग में डूबे रहेंगे। इस दिन अधिकाँश लोगों की छुट्टियां रहती हैं और वो अपने घर में परिवार के साथ समय बिताते हैं। ऐसे में अगर आपको घर में बढ़िया पकवान बनाने हों तो आपके पास वहीँ पुरानी डिश की रेसिपी रहती है। 26 जनवरी को अगर आप कुछ स्पेशल करेंगे तो घर वालों के साथ आपको भी कुछ इंट्रेस्टिंग ही लगेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप तिरंगे के शेप की तरह व्यंजन बना सकते हैं।

तिरंगा लस्सी
सबसे पहले दही में चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें और इसे अलग रख दें।
अब केसरिया रंग के लिए केसर के शरबत को अलग दही और चीनी के साथ ब्लेंड करें। इसके बाद हरे रंग के लिए खस शरबत को दही और चीनी के साथ ब्लेंड करें।
अब एक गिलास में पहले खस वाली दही और फिर सफेद दही और अंत में केसरिया रंग वाली दही को डालें। इसके ऊपर कटे पिस्ता डालकर सर्व करें।
तिरंगा पुलाव
तीन रंग का पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले कुछ देर के लिए चावल को पानी में भिगोकर रखें। अब चावल को तीन अलग भागों में बांट लें।
एक भाग पकाने के लिए पैन में घी गरम करके जीरा भूनें और फिर चावल और नमक डालकर पकाएं।
इसी तरह दूसरे भाग में चावल के साथ पिसी पालक और तीसरे भाग में टोमैटो चेकअप डालकर अलग-अलग पकाएं।
अंत में झंडे जैसे इनकी लेयरिंग कर प्लेट में सजाकर सर्व करें।
तिरंगा इडली
सबसे पहले मार्केट से इडली बैटर खरीदें और फिर इसे तीन अलग-अलग भाग में बांटे।
एक भाग को सामान्य रहने दें और एक में हरा रंग और दूसरे में केसरिया रंग मिलाकर पानी डालें और घोल तैयार करें।
अब घी लगे इटली स्टीमर में हरे रंग के बैटर को डालकर दो मिनट तक पकाएं।
इसके बाद हरे रंग के इडली के ऊपर सफेद रंग का बैटर डालकर पकाएं। अंत में इसी के ऊपर केसरिया रंग के बैटर को डालकर पकाएं।
तिरंगा पोहा
सबसे पहले पोहा को पानी में धोकर अलग रख लें।
अब एक पैन में गरम तेल में हींग, जीरा, राई, करी पत्ता, प्याज और हरी मिर्च डालें।
अब इसमें पोहा, नमक, नींबू का रस और मूंगफली डालें। पकने के बाद इसे तीन भाग में बांटे।
एक भाग में थोड़ा सा हरा रंग और दूसरे भाग में थोड़ा सा केसरिया रंग डालकर अलग-अलग थोड़ा और पकाएं।
अब प्लेट में तीनों रंग के पोहा की लेयरिंग करके सर्व करें।
तिरंगा सैंडविच
सबसे पहले पैन में तेल गरम करें और फिर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर और नमक डालकर दो मिनट तक पकाकर अलग रख दें।
अब दूसरे पैन में मक्खन गरम करके उसमें उबला आलू मैश करके नमक डालकर पकाएं।
अब ब्रेड की एक स्लाइज पर हरी चटनी लगाकर उसमें खीरा की स्लाइज रखकर ब्रेड से ढक दें। अब फिर इसके ऊपर आलू वाला मिश्रण लगाएं और फिर से ब्रेड रखकर गाजर वाला मिश्रण लगाकर ब्रेड की स्लाइस से ढक दें।
Next Story