लाइफ स्टाइल

Trendy Jewellery: शादी हो या त्योहार हर मौके पर पहनें इस तरह के गहने

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 11:11 AM IST
Trendy Jewellery: शादी हो या त्योहार हर मौके पर पहनें इस तरह के गहने
x
Trendy Jewellery: असली आभूषणों की तरह दिखने वाली इमीटेशन ज्वेलरी भी आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकती है। इसको ‘कस्टम ज्वेलरी’ या ‘फेक ज्वेलरी’ भी कहा जाता है। इन आभूषणों में प्लास्टिक, ग्लास, पत्थर, मेटल और लकड़ी का उपयोग होता है। ये गहने आरामदायक होते हैं और अलग-अलग अवसरों पर पहने जा सकते हैं।
कुंदन नेकलेस
यह सोने, चांदी और सितारों से बना होता है। इसमें आमतौर पर सजीव रंगों में बारीक काम और मोती या मणि जड़े होते हैं। कुंदन नेकलेस आमतौर पर विशेष अवसरों पर पहना जाता है, जैसे कि शादियों, महोत्सवों और पारंपरिक उत्सवों में। ये अनेक डिजाइन में मिलते हैं।
पोल्की झुमके
ये आमतौर पर चांदबाली आकार के होते हैं और पोल्की स्टोन का इस्तेमाल करके डिजाइन किए जाते हैं। पोल्की स्टोन्स के साथ मोती, कुंदन और सोने के तत्व भी शामिल होते हैं|
कमर बेल्ट
कुंदन कमर बेल्ट को कमरबंद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक पारंपरिक सहायक गहना है, जो दुल्हन की पोशाक में भव्यता को जोड़ता है। यह आकर्षक और शानदार डिजाइन में अक्सर सोने या चांदी में बनाया जाता है।
स्टैकेबल बैंगल्स
चूड़ियां भारतीय आभूषणों में प्रमुख हैं और ये विभिन्न शैलियों और डिजाइन में आती हैं। इस साल स्टैकेबल चूड़ियां चलन में हैं। ये चूड़ियां धातु और कांच जैसी नकली सामग्रियों से बनाई जाती हैं। ये आमतौर पर अलग-अलग रंगों, डिजाइन और पैटर्न में आती हैं और हाथ में पहनकर आपके आउटफिट को अधिक आकर्षक बना देती हैं।
Next Story