लाइफ स्टाइल

Trendy Hair Style For Saree: साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल

Bharti Sahu 2
27 July 2024 6:45 AM IST
Trendy Hair Style For Saree: साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल
x

Trendy Hair Style For Saree: घर में शादी-विवाह से लेकर दफ्तर की पार्टी तक में महिलाएं साड़ी पहनती हैं। साड़ी का ट्रेंड तो इतना ज्यादा है कि विदेशी महिलाएं भी अब साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर साड़ी सही से पहनी जाए तो लुक काफी सादगी भरा लगता है, हुत सी महिलाओं को ये समझ ही नहीं आता कि वो साड़ी में कैसे बाल रखें तो वो अक्सर बालों को खुला ही कर लेती हैं। जबकि अगर आप बालों को सही से स्टाइल करेंगी तो आपका लुक ज्यादा अच्छा दिखेगा। यहां कुछ ऐसी हेयर स्टाइल हैं, जिसे आप आसानी से बना सकती हैं।
ट्विस्टेड हेयरTwisted Hair
इस तरह की हेयर स्टाइल बनाना भले ही थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इसे बनाकर आपका लुक लगता बहुत प्यारा है। ऐसे में आप भी बिना सोचे साड़ी के साथ ट्विस्टेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। अगर कहीं फॉर्मल लुक कैरी करना है तो ये हेयर स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगी।
मेसी बन Messy Bun
ये आजकल काफी ट्रेंड में है। लड़कियों को इस तरह का मेसी बन काफी प्यारा लगता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। मेसी बन बनाते वक्त बस कुछ जुल्फों को चेहरे पर ही आता छोड़ दें।
लो बन के साथ फूलFlower with low bun
अगर किसी शादी-विवाह में साड़ी पहन रही हैं तो लो बन बनाकर बालों में फूल लगाएं। आप चाहें तो इसके लिए अपनी साड़ी के मैचिंग का फूल ले सकती हैं। अगर मैचिंग का फूल नहीं है तो गुलाब का फूल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
पोनीटेलPonytail
गर्मी का मौसम में अगर आपको बाल खुले रखना नहीं पसंद तो बिना सोचे इस तरह के पोनीटेल बनाएं। खुले बार कई बार उलझन पैदा कर देते हैं। ऐसे में पोनीटेल की वजह से एक तो आपको गर्मी नहीं लगेगी, दूसरा ये लुक दफ्तर के लिए परफेक्ट रहेगा।
हाफ क्लेचरHalf Clasp
आप अपने बालों में इस तरह से हाफ क्लेचर लगा सकती हैं। ये लुक देखने में काफी प्यारा लगता है। इसमें बीच की मांग निकालने के बाद आपको अपने बालों को थोड़ा-थोड़ा लेकर पीछे छोटे से क्लेचर या फिर क्लिप की मदद से अटैच करना है।
Next Story