लाइफ स्टाइल

लिपस्टिक के ट्रेंडिंग शेड्स जिनको लगा कर आप भी दिख सकती है बॉलीवुड एक्ट्रेस कि तरह

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 12:08 PM GMT
लिपस्टिक के ट्रेंडिंग शेड्स जिनको लगा कर आप भी दिख सकती है बॉलीवुड एक्ट्रेस कि तरह
x
सकती है बॉलीवुड एक्ट्रेस कि तरह
आपने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों और उनके मेकअप को देखा होगा कि किस तरह से वे अपने मेकअप से ग्लेमरस लुक पाती हैं। हर महिला की चाहत होती है कि वह भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की ही तरह ग्लेमरस दिखे और उनकी ख़ूबसूरती के चर्चे चारों तरफ हों। इसलिए आज हम उन महिलाओं के लिए लेकर आये हैं लिपिस्टिक से जुडी जानकारी जो उनको ग्लेमरस बनाने में मदद करें। तो आइये जानते हैं लिपस्टिक के ट्रेंडिंग शेड्स के बारे में जिनको काम में लेने के बाद आप भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से काम नहीं लगेंगी।
रेड हॉट शेड : लिपस्टिक शेड्स में हॉट रेड कलर एक ऐसा शेड है जिसे शायद हर लड़की लगाना पसंद करती है। मगर ध्यान रखिए यह शेड अधिकतर सर्दियों में अच्छा लगता है और इसे शादी, पार्टी व किसी अन्य खुशी के अवसर पर लगाना बेस्ट रहेगा। अगर लड़कियां इस शेड को यूज करती हैं तो वह इसमे काफी बोल्ड नजर आती है।
पिंक कूल शेड : यह एक ऐसा रंग है जो शायद लड़की को पसंद आता है। इसे आप गर्मियों के मौसम में लगा सकती है। इस शेड का अधिकतर लड़किया इस्तेमाल भी करती है। अगर किसी सुहावने मौसम में आपका हैंगआउट का प्लान बन रहा है तो इस शेड को लगाना मत भूलिएगा।
परफेक्ट ऑरेंज शेड : जब कभी हम ब्राइट शेड की बात करते हैं तो ऑरेंज शेड एक परफेक्ट विकल्प रहता है। इस कलर को मॉडल काफी ज्यादा इस्तेमाल करती है। आपने भी अक्सर देखा होगा कि रैंप पर वॉक करती बहुत सी मॉडल्स इस रंग को लगाए होती है। कालेड गर्ल के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
चॉकलेट ब्राउन शेड : चॉकलेट ब्राउन कलर- यह एक ऐसा शेड जिसे लगाना हर किसी के बस में नही। अधिकतर लड़कियां इस लगाने पहले सोच में पड़ जाती है। मगर आपको इसे ट्राई करना चाहिए क्योंकि यह आपके लूक को एक अलग लेवल पर ले जाता है। इसे आप डेली ग्रूमिंग या फिर आफिस में लगा सकती है।
डार्क बेरी शेड : यह एक ऐसा कलर है जो आमतौर पर लड़कियों से ज्यादा लड़को पसन्द आता है। क्योंकि यह आपको एक बोल्ड एंड सेक्सी लुक देता है। अगर आप लाइट मेकअप पर इसे लगाती है तो आपका आम सा लूक भी ट्रेंडी बन जाता है।
Next Story