लाइफ स्टाइल

आँख की गुहेरी को दूर करने के उपचार

Mohammed Raziq
11 Sept 2023 4:28 PM IST
आँख की गुहेरी को दूर करने के उपचार
x
दूर करने के उपचार
आंखों की दोनों पलकों के किनारों पर बालों की जड़ों में जो छोटी-छोटी फुंसियां निकलती हैं, उसे ही गुहेरी कहा जाता है। वैसे तो यह कोई रोग नही है किन्तु इस रोग के होने पर रोगी को बहुत परेशानी होती है। गुहेरी संक्रमण के कारण फैलता है। गुहेरी में आंख में खुजली व जलन होती है जो बाद में मवाद भरे दानों का रूप ले लेती है। वैसे तो गुहेरी विटामिन A और D की कमी से निकलती है, लेकिन कभी कभी यह कब्ज की वजह से भी निकल जाती है घबराने की बजाए इस समस्या को घर के ही तरीको से दूर कर सकते है तो आइये जानते है इस बारे में...
धनिया और पुदीने की हरी पत्तियाँ पीसकर उनका हल्का लेप करने से गुहेरी ठीक हो जाती है।
चन्दन घिसकर पलको पर और गुहेरी पर 2-3 बार लेप लगाये। इससे पलको को ठंडक तो मिलेगी साथ ही गुहेरी समस्या भी दूर होगी।
इमली के बीजों को साफ से पत्थर पर घिसे और इसे गुहेरी पर लगाये। इससे भी गुहेरी की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
हल्दी को पानी या दूध में घिसकर गुहेरी पर लगाये। यह गुहेरी को ठीक करने में सहायक होती है।
बेर की गुठली को घिस ले और इससे बने लेप को गुहेरी पर लगाये। इससे भी लाभ मिलता है।
रात को सोने से पहले बादाम की 4-5 पीस को पानी में भिगो दे और सुबह चन्दन के साथ गुहेरी पर लगाये। इससे भी लाभ मिलता है
Next Story