लाइफ स्टाइल

Pongal पर परंपरागत व्यंजन: साडा पोंगल से लेकर हलवा तक

Saba Naaz
11 Jan 2026 8:38 PM IST
Pongal पर परंपरागत व्यंजन: साडा पोंगल से लेकर हलवा तक
x
Lifestyle लाइफस्टाइल: पोंगल दक्षिण भारत का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे खासतौर पर तमिलनाडु में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार जितना अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, उतना ही ये अपने खास और स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी मशहूर है। इस अवसर पर नए चावल, दूध और गुड़ से बने व्यंजन विशेष महत्व रखते हैं।
चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन का अपना अलग महत्व और अलग पकवान होता है। पोंगल के पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी पौष्टिक माने जाते हैं। इसी के चलते हम आपको इस लेख में बताएंगे कि पोंगल के त्योहार में कौन-कौन से पकवान बनाने चाहिए।
मीठा पोंगल
मीठा पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को धोकर कुकर में दूध और थोड़े पानी के साथ नरम होने तक पकाएं। दूसरी ओर गुड़ को थोड़ा पानी डालकर पिघलाएं और छान लें। अब पके हुए चावल-दाल के मिश्रण में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अंत में घी में काजू और किशमिश को हल्का सा तलकर पोंगल के ऊपर सजाएं। ये पकवान पारंपरिक रूप से सूर्य देव को अर्पित किया जाता है और त्योहार में खास महत्व रखता है।
वेन पोंगल
वेन पोंगल बनाने के लिए चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर नरम होने तक पकाएं। पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा, काली मिर्च और कटा हुआ अदरक डालकर तड़का लगाएं। इस तड़के को पके चावल-दाल के मिश्रण में मिलाएं और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। पोंगल स्वाद में हल्का मसालेदार होता है और इसे आमतौर पर सांभर या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।
मेदू वडा
मेदू वडा बनाने के लिए उड़द दाल को रातभर भिगोकर पीस लें। इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और नमक मिलाएं और घोल को अच्छे से फेंटें। अब हाथ से छोटे-छोटे गोल वड़े बनाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। ये कुरकुरा और स्वादिष्ट वड़ा पोंगल की थाली में एक अहम हिस्सा होता है और बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आता है।
पायसम
पायसम बनाने के लिए दूध को एक पैन में उबालें और उसमें चावल या सेवई डालकर पकाएं। दूध के गाढ़ा होने के बाद मिठास के लिए गुड़ या चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। अंत में इलायची पाउडर डालकर हल्का सा उबालें। पायसम को गर्म या ठंडा परोसा जा सकता है और ये पोंगल में खुशियों का प्रतीक होता है।
Next Story