लाइफ स्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज से घूमिये गुजरात, रहना-खाना होगा फ्री, खर्च करने होंगे बस इतने रुपये

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 1:12 PM GMT
IRCTC के इस टूर पैकेज से घूमिये गुजरात, रहना-खाना होगा फ्री, खर्च करने होंगे बस इतने रुपये
x
रहना-खाना होगा फ्री, खर्च करने होंगे बस इतने रुपये
IRCTC द्वारा लाया गया यह टूर पैकेज 4 दिन और 3 रातों का होगा। भारतीय रेलवे द्वारा 4 बार इस टूर को करवाया जा रहा है। जिसमें आप नवंबर से लेकर अगले साल जनवरी तक कभी भी ट्रैवल कर पाएंगे। यह यात्रा मुंबई से शुरू होगी।
इस पैकेज में आपका खाना-पीना, रहना और टिकट का प्राइस शामिल होगा। इस यात्रा में आप जंगल सफारी भी कर पाएंगे।
कब कर सकते हैं यात्रा?
पहली फ्लाइट 16 नवंबर 2023 को जाएगी। 4 दिन की यात्रा के बाद आपको वापस मुंबई लाया जाएगा।
दूसरी बार यात्रा 24 नवंबर 2023 को शुरू होगी।
तीसरी बार आप यात्रा 22 दिसंबर 2023 को कर पाएंगे।
चौथा और आखिरी टूर 26 जनवरी 2024 को करवाया जाएगा। (जानिए मिडिल बर्थ से जुड़े नियम)
यात्रा कैसे होगी?
यह यात्रा एयर इंडिया के विमान के जरिए करवाई जाएगी। जिसमें पहले AI 659 विमान से आप मुंबई से राजकोट जाएंगे, फिर AI 656 विमान से राजकोट से मुंबई आकर यात्रा समाप्त होगी।
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
इसमें आपको सबसे पहले द्वारकाधीश मंदिर/द्वारका ले जाया जाएगा। फिर आप गिर नेशनल पार्क और अंत में सोमनाथ मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें?)
टूर पैकेज फीस
अगर कोई व्यक्ति अकेले यात्रा कर रहा है, तो उसे 34200 रुपये देने होंगे।
दो लोग यदि एक साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति 29200 रुपये देने होंगे।
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 28400 रुपये लगेगें।
5 से 11 साल के बच्चों के लिए अलग से टिकट चार्ज और फीस लगेगी।
यात्रा में शामिल नहीं होंगी ये चीजें
आप अपने हिसाब से खाने का चुनाव नहीं कर सकते।
अगर आप कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।
किसी भी टूरिस्ट प्लेस में एंट्री के लिए लगने वाली फीस यात्री को खुद भरना होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story