लाइफ स्टाइल

टॉप 10 पॉपअप टोस्टर

Om Prakash
24 Feb 2024 9:10 AM GMT
टॉप 10 पॉपअप टोस्टर
x
स्मार्ट किचन यानी स्मार्ट अप्प्लॉन्सेस। हर महिला चाहती है कि उसके किचन में ऐसी चीज़ें रहे जो सुबह के भागते समय में उनके काम को जल्दी और आसान। ताकि नाश्ते से लेकर लंच तक परफेक्ट बने। फिर वो चाहें सुबह के ब्रेड टोस्ट ही क्यों न हों। मैनुअल टोस्टर ब्रेड को ग्रिल करने में समय लेता है, जिस वजह से कई महिलाएं उसे इस्तेमाल करने से बचती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो हम आपके लिए गृहलक्ष्मी पॉपअप टोस्टर की टॉप 10 सीरीज लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपने काम को आसान करेगी बल्कि उसको बजट में स्मार्ट लुक भी देगी। आइए नजर डालते हैं पॉपअप टोस्टर की टॉप 10 सीरीज पर-
बजाज स्मार्ट लुक के साथ आने वाला ये पॉपअप टोस्टर दो साल की वारंटी के साथ आता है, जिसमें एक साथ दो ब्रेड स्लाइस को टोस्ट किया जा सकता है। साथ ही इसमें 5 एडजस्टेबल ब्राउनिंग सेटिंग्स हैं। बजाज मेजेस्टी एटीएक्स 4 ऑटो पॉपअप टोस्टर की कीमत 1,935 रुपए है, जिसको ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
पिजन सफेद रंग का ये पॉपअप टोस्टर 700 वाट और 230 वोल्ट के ऑपरेटिंग वोल्टेज के साथ आता है। ये एक साथ दो ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करता है। वजन में हल्का होने के साथ इसको आसानी से इस्तेमाल के बाद सही जगह पर रखा जा सकता है। पिजन 2-स्लाइस ऑटो पॉप-अप टोस्टर ‎12284 की कीमत 1,099 रुपए है।
ऊषा नीले रंग के इस पॉपअप टोस्टर की प्लास्टिक शॉक प्रूफ बॉडी है। इसकी ट्रे को आसानी से हटाकर सफाई की जा सकती है। मॉडल 3720 ब्लू पॉपअप टोस्टर 700 वॉट के साथ आता है। छोटे ब्रेड स्लाइस के लिए ये उच्च लिफ्ट प्रदान करता है। आकार में सामान्य और हल्का होने के चलते इसको इस्तेमाल करना आसान है। इसकी कीमत 1,499 रुपए है।
अमेरेक्स सफेद रंग का ये पॉपअप टोस्टर दो स्लाइस की कैपिसिटी के साथ आता है। ये ब्रेड स्लाइस को पूरी तरह से कॉस्पी करता है। मॉडल इसीटीओ2डब्लू पीपी-एनडब्लू 750 वोट की क्षमता के साथ आता है। इसकी कीमत 999 रुपए है, जो बजट में आपके किचन को स्मार्ट लुक दे सकता है।
क्रोमा CRAK6098 पॉप-अप टोस्टर 800 वॉट और रिमूवेबल क्रम्ब ट्रे के साथ आता है। इसमें ब्रेड टोस्ट होने में कुछ मिनटों का समय लगता है। 1,999 रुपए की कीमत का ये टोस्टर आपके काम को आसान बनाने के साथ स्मार्ट भी बनाता है।
हैवेल्स काले रंग का ये स्मार्ट फीचर वाला ये पॉपअप टोस्टर ‎750 वॉट के साथ आता है। ये ब्रेड स्लाइस को समान रूप से टोस्ट करता है। इसमें स्टेनलेस स्टील लगा होता है जो टोस्टर पर जंग लगने से बचाता है। मॉडल GHCPTCJK075 की कीमत 1,848 रुपए है।
मॉर्फी रिचर्ड्स मॉर्फी रिचर्ड्स का एटी 200 ब्रेड टोस्टर 700 वॉट के साथ आता है। ये 6 अलग ब्राउनिंग कंट्रोल, रिमूवेबल क्रम्ब ट्रे और एंटी स्किड फीट के साथ आता है। ये हाई-लिफ्ट फ़ीचर से युक्त है। ये 2-स्लाइस पॉप-अप टोस्टर 1,499 रुपए की कीमत के साथ आपके बजट में आसानी से शामिल हों सकता है।
केंट का 16105 क्रिस्प पॉप अप टोस्टर ऑटोमैटिक पॉप अप इलेक्ट्रिक टोस्टर है। ये 6 हीटिंग मोड, ऑटो शट ऑफ रिमूवेबल ब्रेड क्रम्ब्स ट्रे फीचर के साथ आता है। 700 वाट का ये टोस्टर मिनटों में क्रिस्पी टोस्ट तैयार करता है। साथ ही इस सफेद रंग आपके किचन को स्मार्ट और कूल लुक देता है। 1,499 रुपए की कीमत के साथ ये आपको ऑनलाइन भी मिल जायेगा।
सेलो क्विक सेलो क्विक का क्विकपॉप_300 पॉपअप टोस्टर 700 वॉट के साथ आता है। इसकी खासियत है इसका लाल रंग, जो आपके किचन को खास और अलग लुक प्रदान करेगा। इस टोस्टर की कीमत 1,457 रुपए है।
ब्लैक+डेकर काले और सिल्वर रंग के क्लासी कलर कॉम्बिनेशन वाला ये टोस्टर देखने में काफी खूबसूरत है। ये टोस्टर 870 वॉट, 220 ऑपरेटिंग वोल्टेज और 240 वोल्ट के साथ आता। इसका मॉडल बीएक्सटीओ0202 आईएन 2,830 रुपए में उपलब्ध है।
Next Story