लाइफ स्टाइल

आलू से बने दुनिया के टॉप 10 व्यंजन, हर खाने वाले को करनी चाहिए टेस्टिंग

Saba Naaz
10 July 2025 5:30 PM IST
आलू से बने दुनिया के टॉप 10 व्यंजन, हर खाने वाले को करनी चाहिए टेस्टिंग
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : आलू दुनिया के सबसे फेवरेट और वर्सटाइल फूड्स में से एक है।यह हर रसोई में मौजूद एक ऐसी सामग्री है, जिससे हर देश में अलग-अलग तरह की टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं।
फिर चाहे स्नैक्स हों, मेन कोर्स डिशेज हों या फिर स्ट्रीट फूड, आलू हर रूप में अपनी खास जगह बनाए हुए है। तो फिर देर किस बात कि आइए जानते हैं दुनिया भर की सबसे फेवरेट और टेस्टी आलू डिशेज के बारे में-
फ्रेंच फ्राइज (फ्रांस/अमेरिका) : क्रिस्पी और गोल्डन-ब्राउन फ्रेंच फ्राइज दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ये पतले कटे हुए आलू को डीप फ्राई करके बनाई जाती हैं और केचप या चीज डिप के साथ चाव से खाई जाती हैं।
आलू पराठा (भारत) : भारतीय नाश्ते की शान आलू पराठा, मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरी हुई गेहूं की रोटी होती है, जिसे तवे पर घी या मक्खन में सेंक कर सर्व किया जाता है। इसे दही, अचार और मक्खन के साथ खाया जाता है।
पोटैटो वेजेस (अमेरिका) : फ्रेंच फ्राइज का एक मोटा और ज्यादा मसालेदार वर्जन, पोटैटो वेजेस को मोटे टुकड़ों में काटकर हर्ब्स और मसालों के साथ बेक या फ्राई किया जाता है। इसे गार्लिक मेयो या चीज सॉस के साथ सर्व किया जाता है।
पाटाटस ब्रावास (स्पेन) : स्पेन का यह फेमस टेपस डिश है, जिसमें आलू को बड़े टुकड़ों में काटकर डीप फ्राई किया जाता है और ऊपर से स्पाइसी टोमैटो सॉस और गार्लिक एओली डाला जाता है।
हसलबैक पोटैटो (स्वीडन) : यह एक अनोखी डिश है जिसमें आलू को पतले स्लाइसेस में काटकर बटर, गार्लिक और चीज के साथ बेक किया जाता है, जिससे इसका टेक्सचर क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट हो जाता है।
बबल एंड स्क्वीक (इंग्लैंड) : यह एक ब्रिटिश डिश है जिसे उबले हुए आलू और बची हुई सब्जियों को मिलाकर पैन-फ्राई करके बनाया जाता है। इसे ब्रेकफास्ट में खाया जाता है।
आलू टिक्की (भारत) : क्रिस्पी और मसालेदार आलू टिक्की भारतीय स्ट्रीट फूड का अहम हिस्सा है। इसे हरी चटनी, दही और मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है।
ग्नोच्ची (इटली) : यह एक इटैलियन डिश है जिसमें उबले हुए आलू, आटा और अंडे का मिश्रण बनाकर छोटे-छोटे डंपलिंग्स तैयार किए जाते हैं और इन्हें पास्ता सॉस के साथ परोसा जाता है।
पेरोगी (पोलैंड) : यह एक प्रकार की स्टफ्ड डंपलिंग होती है, जिसमें मैश किए हुए आलू, चीज और प्याज की स्टफिंग होती है। इसे उबालकर और फिर हल्का फ्राई करके खाया जाता है।
आलू ग्रेटिन (फ्रांस) :यह एक रिच और क्रीमी डिश है, जिसमें आलू को पतले स्लाइसेस में काटकर चीज, बटर और क्रीम के साथ बेक किया जाता है।
Next Story