लाइफ स्टाइल

पनीर का अधिक हो सकता है नुकसानदायक

Apurva Srivastav
19 April 2023 3:29 PM GMT
पनीर का अधिक हो सकता है नुकसानदायक
x
पनीर खाने के नुकसान
नीचे दिए गए पनीर के नुक्सान को पढ़ें –
1. सोडियम का अधिक सेवन
दही और पनीर बनाने के विभिन्न चरणों में उपयोग किया जाने वाला महत्वपूर्ण घटक नमक है, जो कि सोडियम क्लोराइड है। एक शोध में यह पाया गया कि कई डेयरी उत्पादों में औसतन 3.7 mg/g से 4.5 mg/g नमक पाया जाता है, जिसमें पनीर भी शामिल है।
2. कच्चा पनीर अपच का कारण बन सकता है
पनीर आसानी से पचता है। लेकिन, कच्चा पनीर अपच की समस्या पैदा कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा पनीर पेट के लिए सख्त होता है और इसलिए पूरी तरह से पचने में थोड़ा समय लेता है। वहीं, अदरक, इलायची, हल्दी और कई मसालों में पकाये गए पनीर को पचाना आसान होता है.
3. आप पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं
यदि आप लैक्टोज इंटोलेरण्ट हैं तो आमतौर पर अत्यधिक पनीर का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। लैक्टोज इंटोलेरण्ट की समस्या डेयरी उत्पादों में मौजूद शक्कर [लैक्टोस]को पचाना लगभग असंभव बना देती है। यदि आप लैक्टोज इंटोलेरण्ट होने पर बहुत अधिक पनीर खाते हैं, तो आप सूजन, ऐंठन, पेट खराब और दस्त जैसी समस्याओं से गुजर सकते हैं।
Next Story