लाइफ स्टाइल

आज विश्व रेड क्रॉस दिवस, जानें महत्व और इतिहास

HARRY
8 May 2021 6:43 AM GMT
आज विश्व रेड क्रॉस दिवस, जानें महत्व और इतिहास
x
आइए, विश्व रेड क्रॉस दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज विश्व रेड क्रॉस दिवस है। यह हर साल 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट (Henry Dunant) के जन्मदिवस पर उनकी याद में मनाया जाता है। हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ था। विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मानवीय ज़िंदगी को बचाना और सेहतमंद रखना है। इसे पहली बार साल 1948 में मनाया गया था। हालांकि, विश्व रेड क्रॉस दिवस को आधिकारिक स्वीकृति साल 1984 में मिली। उस समय से यह हर साल मनाया जाता है। इस साल की थीम है "हम साथ में अजेय हैं"। आइए, विश्व रेड क्रॉस दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं-

विश्व रेड क्रॉस दिवस का इतिहास
बात साल 1859 की है। जब सोल्फेरिनो (इटली) में भयंकर युद्ध हुआ था। इस युद्ध में 40 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हो गई थी। घायल सैनिकों की दशा देखकर हेनरी ड्यूनेंट कल्पित हो उठे थे। उस समय हेनरी ने गांव के लोगों के साथ मिलकर घायल सैनिकों की मदद कर उनकी जान बचाई थी। उन्हीं दिनों हेनरी ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम ए मैमरी आफ सोल्फेरिनो था। इस किताब में हेनरी ने घायल सैनिकों की रक्षा करने के लिए सहायता समितियां बनाने का जिक्र किया था। इसके फलस्वरूप जिनेवा पब्लिक वेल्फेयर सोसायटी ने फरवरी 1863 में एक कमेटी की स्थापना की। इसी साल एक विश्व सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रास की स्थापना का प्रस्ताव पेशा किया गया, जिसे 1876 में अपनाया गया।
विश्व रेड क्रॉस दिवस का महत्व
विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। खासकर कोरोना काल में विश्व रेड क्रॉस का महत्व बढ़ गया है। इस महामारी को हराने के लिए रेड क्रॉस युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस संस्था से जुड़े लोग कोरोना से बचाव हेतु दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर बांट रहे हैं ।
Next Story