लाइफ स्टाइल

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए, इन चीजों का करें सेवन

Tulsi Rao
1 Oct 2021 12:01 AM IST
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए, इन चीजों का करें सेवन
x
रोजाना काढ़ा का सेवन जरूर करें। हालांकि काढ़ा पीने में एक चीज की सावधानी जरूर बरतें। काढ़ा का सीमित मात्रा में सेवन करें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना महामारी के दौर में इम्यून सिस्टम मजबूत रहना अनिवार्य है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा विटामिन-सी युक्त चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। साथ ही धूप सेंकने, रोजाना एक्सरसाइज करने, संतुलित आहार और सही दिनचर्या का पालन करने की भी हिदायत देते हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा के तीन सरल जरूर अपनाएं। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं। दो गज की दूरी यानी शारीरिक दूरी का ख्याल रखें, अनचाही चीजों को न छुएं और न ही बार-बार अपने चेहरे को छुएं। नियमित अंतराल पर साबुन और साफ पानी से हाथों को धोएं और कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही लोगों को भी प्रोत्साहित करें। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम मजबूत करने के डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

-s3waas.gov.in पर छपी एक शोध में कोरोना संकम्रण से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के उपायों को भी बताया गया है। शोध की मानें तो इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना दो कप ग्रीन टी पिएं। इसके लिए आप दालचीनी और तुलसी के पत्तों से युक्त ग्रीन टी पिएं।
-रोजाना काढ़ा का सेवन जरूर करें। हालांकि, काढ़ा पीने में एक चीज की सावधानी जरूर बरतें। काढ़ा का सीमित मात्रा में सेवन करें। इसके लिए बेहतर होगा कि आप अपने नजदीक के डॉक्टर से एक बार संपर्क कर लें। इसके बाद काढ़ा का सेवन करें। काढ़ा में दालचीनी, कलिमिर्च, सुखी अदरक और मुनक्का आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। आप स्वाद के लिए गुड़, नींबू का रस भी शामिल कर सकते हैं। रोजाना एक या दो बार काढ़ा का सेवन कर सकते हैं।
-रोजाना 150 ml गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। असमय और बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है। अपने खाने में अदरक और लहसुन को जरूर शामिल करें। वहीं, शरीर को हायड्रेट रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में गुनगुना गर्म या सामान्य पानी पिएं। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यून सिस्टम बहुत जल्द मजबूत हो जाता है।


Next Story