लाइफ स्टाइल

60 साल तक रहेंगे जवां, रोजाना करें सिर्फ ये 2 काम

SANTOSI TANDI
21 July 2023 8:22 AM GMT
60 साल तक रहेंगे जवां, रोजाना करें सिर्फ ये 2 काम
x
रोजाना करें सिर्फ ये 2 काम
क्‍या आप लंबे समय तक जवां अैर आकर्षक दिखना चाहती हैं?
क्‍या चाहती हैं कि चेहरे पर एजिंग के साइन्‍स नजर न आएं?
ऐसे में अपने रूटीन में सिर्फ दो बदलाव करके देखें। आज हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप अपने रूटीन में शामिल करके 60 की उम्र में भी जवां महसूस कर सकती हैं। इनके बारे में हमें सर्टिफाइड योग एक्‍सपर्ट रुबिका राणा बता रही हैं।
लंबे समय तक जवां दिखने की चाह लगभग हर महिला की होती है। लेकिन यह चाहत हर महिला की पूरी नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर महिलाएं खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं। तनाव, कम नींद लेने और खान-पान में गड़बड़ी से चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं अपनी उम्र को मेकअप से छिपाती हैं, तो कुछ खुद को कम उम्र का बताती हैं।
सोने और जागने का सही समय
अगर आपके रोज रात को सोने और सुबह उठने का समय अलग है, तो इससे आपकी हेल्‍थ खराब हो सकती है। जी हां, हेल्‍दी रहने के लिए सिर्फ पर्याप्‍त नींद ही नहीं, बल्‍कि समय पर सोना और जागना भी जरूरी है।
नींद हमारे लिए वरदान है, इससे हमारा दिमाग तरोताजा रहता है और शरीर के दूसरे अंग अच्‍छी तरह से काम करते हैं। साथ ही, पाचन तंत्र ठीक रहता है, शरीर का वजन संतुलित रहता है और इम्‍यूनिटी बढ़ती है। लेकिन भागती-दौड़ती जिंदगी में हमारे नींद का रूटीन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
सोने और जागने के रूटीन में गड़बड़ी से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, याददाश्त कमजोर हो सकती है और डायबिटीज हो सकती है। साथ ही, कब्ज की भी समस्या हो सकती है, पेट खराब रहता है और बहुत ज्‍यादा थकावट महसूस होती है। ऐसे में सोने और उठने का एक ही निश्चित समय होना चाहिए।
जवां दिखने के लिए कैसे खाएं?
यह बात तो हम जानते ही होंगे कि सेहत का रास्ता पेट से होकर जाता है। अगर हम हेल्‍दी और समय पर खाते हैं, तो इससे शरीर हेल्‍दी रहता है। लेकिन खाने का समय बार-बार बदलने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों का शेड्यूल इतना टाइट हो गया है कि वह समय पर खाते ही नहीं हैं। साथ ही, हेल्दी डाइट की जगह बाहर का तला-भुना और फास्टफूड खाते हैं। इसका खामियाजा पेट को उठाना पड़ता है।
इसका असर पाचन अग्नि पर भी पड़ता है। अग्नि भोजन को एनर्जी में बदलती है, जो शरीर के बाकी अंगों के काम करने के लिए जरूरी है। इसमें असंतुलन का मतलब पेट का खराब होना है, जिससे कई समस्याएं होती हैं।
इसकी वजह से भूख में कमी, थकान, भारीपन और सुस्ती जैसी समस्‍याएं होती हैं। इसके अलावा, गैस, कब्ज, त्वचा में ड्राईनेस, अनिद्रा, मसूड़ों का कमजोर होना, मसल्‍स की ऐंठन आदि समस्‍याएं भी परेशान करने लगती हैं।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और एक्टिव रहने के लिए रोजाना एक ही समय पर भोजन करना जरूरी होता है। इससे लंबे समय तक कई बीमारियों से बचा जा सकता है, जो देर रात तक जागने और किसी भी समय पर खाने से होती हैं।
आप भी इन टिप्‍स को आजमाकर लंबे समय तक जवां महसूस कर सकती हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story