- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सेहतमंद रहने के लिए...
लाइफ स्टाइल
सेहतमंद रहने के लिए गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये फ्रूट्स
Subhi
11 Sept 2021 11:54 AM IST

x
अक्सर महिलाएं कामकाज के चक्कर में अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इससे अधिक नुकसान होता है।
अक्सर महिलाएं कामकाज के चक्कर में अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इससे अधिक नुकसान होता है। इस वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही से नहीं हो पाता है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज और योग करने के लिए कहते हैं। गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए रोजाना डाइट में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करनी चाहिए। इनमें पालक, पपीता, चीकू, ब्रॉकली आदि शामिल हैं। खासकर पपीता का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए, इस फल से गर्भवती महिलाओं को होने वाले फायदे के बारे जानते हैं-
मधुमेह में फायदेमद
मधुमेह से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए पपीपा वरदान साबित होता है। इस फल में प्राकृतिक मिठास होती है। पपीता में flavonoid पाया जाता है, जो शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए गर्भवती महिलाएं रोजाना पपीता का सेवन जरूर करें।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
पपीता एक ऐसा फल है, जो सालों भर आसानी से मिल जाता है। इस फल में आवश्यक पोषक तत्व विटामिन- ए और सी के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में विटामिन-सी की कमी दूर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं। इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को डाइट में पपीता अवश्य ही शामिल करनी चाहिए।
मार्निंग सिकनेस में भी है फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं में मार्निंग सिकनेस आम बात है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते मार्निंग सिकनेस की समस्या होती है। इस स्थिति में गर्भवती महिलाओं को सिर में तेज दर्द, चक्कर, उल्टी, भूख न लगना और मितली आदि परेशानियां होती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए पपीता का सेवन कर सकती हैं। इससे मार्निंग सिकनेस में काफी हद तक आराम मिलता है।
Next Story





