लाइफ स्टाइल

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इस तरह करें अदरक का सेवन

Tulsi Rao
5 Sep 2022 4:58 AM GMT
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इस तरह करें अदरक का सेवन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।आयुर्वेद में अदरक का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी समेत फ्लू जैसी बीमारियों में आराम मिलता है।

साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। जानकारों की मानें तो अदरक के सेवन से कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। अगर आप भी बदलते मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो अदरक का सेवन जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
अदरक के फायदे
अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल्स को सामान्य और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं।
अदरक के सेवन से उल्टी और चक्कर आने की समस्या में आराम मिलता है। इससे पाचन संबंधी परेशानियों से निजात मिलता है। गर्भवती महिलाएं रोजाना सुबह में अदरक पानी जरूर पिएं। इस ड्रिंक के सेवन से मॉर्निंग सिकनेस में आराम मिलता है।
अदरक की चाय पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही सूजन भी कम होती है। इसके अलावा, माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों में अदरक का फायदेमंद साबित होता है।
कैसे करें सेवन
रोजाना सुबह में अदरक पानी का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास पानी में अदरक के छोटे-छोटे कई टुकड़े और नींबू रस मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर लें। अब इस ड्रिंक का सेवन करें।
इसके अलावा, आप अदरक की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा, रोजाना सुबह में अदरक का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।
रोजाना एक गिलास पानी में अदरक, शहद और नींबू रस मिलाकर सेवन करें।
मसाले के रूप में भी अदरक का यूज कर सकते हैं।
अदरक युक्त बिस्कुट और केक का सेवन कर सकते हैं।
Next Story