लाइफ स्टाइल

हेल्दी रहने के लिए रोज इस तरह अंदर से करें शरीर की सफाई

SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 8:15 AM GMT
हेल्दी रहने के लिए रोज इस तरह अंदर से करें शरीर की सफाई
x
हेल्दी रहने के लिए रोज इस तरह
शरीर की बाहरी सुंदरता पर हम सभी ध्यान देते हैं। नहा-धो कर अच्छे कपड़े पहनना, शररी को साफ-सुथरा रखना ये हमारी प्राथमिकताओं में शामिल होता है। लेकिन शरीर की अंदर से सफाई करने पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता है। शरीर को अंदर से साफ रखना बहुत जरूरी है। हमारा शरीर रोज कई तरह से फंक्शन करता है। बॉडी के सही तरह से फंक्शन करने के लिए शरीर में जमी गंदगी का साफ होना जरूरी है। शरीर के अंदर जमे टॉक्सिन्स कई तरह की बीमारियों की वजह बनते हैं। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और भी कई वजहों से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं।
अगर शरीर अंदर से साफ नहीं होगा तो शरीर में बैक्टीरिया बढ़ने लगेंगे और गट हेल्थ भी खराब होगी और हार्मोन्स भी असंतुलित होंगे। शरीर में टॉक्सिन्स न जमें, इसके लिए रोज पेट साफ होना भी जरूरी है। शरीर की अंदर से सफाई का मतलब, इन टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना है ताकि शरीर सही तरह से काम कर सके। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने अकाउंट से जानकारी शेयर की है। एक्सपर्ट की मानें तो इन 10 तरीकों को फॉलो कर आप अपने शरीर को अंदर से साफ कर सकते हैं।
शरीर को अंदर से साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
दिन की शुरुआत 3-4 भीगे हुए मुनक्के से करें। मुनक्का खून को साफ करता है। साथ ही कब्ज में भी राहत पहुंचाता है।
खाना समय पर खाएं। मील्स का टाइम फिक्स होने से आपका शरीर उसी हिसाब से खुद को ढाल लेता है। इससे पेट सही से साफ होता है और किसी भी समय भूख नहीं लगती है।
1 टीस्पून ईसबगोल डिनर के बाद गुनगुने पानी से खाएं। इससे पेट आसानी से साफ होगा और शरीर में जमी गंदगी बाहर निकलेगी।
सुबह 11-12 बजे के बीच में 1 टीस्पून चिया सीड्स पानी के साथ लें। चिया सीड्स डाइजेशन को सुधारता है। साथ ही थकान को भी कम करता है।
रोटी के आटे में लगभग 1 टीस्पून भुने और पिसे हुए फ्लेक्स सीड्स मिलाएं। हार्मोन्स को संतुलित करने, दिल को हेल्दी रखने और वजन को कम करने में ये फायदेमंद है।
रोजाना दो फल खाएं। इसके साथ ही सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। फलों और सब्जियों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो शरीर को साफ रखने के लिए जरूरी है।
सोने से पहले 1 गिलास दूध में लगभग 1 चम्मच घी डालकर पिएं। पेट में जमी गंदगी को घी बाहर निकालता है और कब्ज(कब्ज दूर करने के टिप्स) दूर करता है।
सोने से पहले अंजीर वाला दूध भी ले सकती हैं। अंजीर में कैलोरी बहुत कम होती है। यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।why it is necessary to clean your body from inside
दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं। इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
अपने खाने में दही, अचार और फर्मेंटेड फूड्स जैसे प्रोबायोटिक्स(क्या होते हैं प्रोबायोटिक्स?) की मात्रा बढ़ाएं। प्रोबायोटिक फूड्स, इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इससे डाइजेशन भी सुधरता है।
यह भी पढ़ें- लौकी के जूस को पीने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
यह भी पढ़ें- शरीर को करना है डिटॉक्स तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story