लाइफ स्टाइल

दिन की शुरुआत के लिए सुबह उठकर जरूर करें यह काम

Tara Tandi
30 Sep 2023 4:51 AM GMT
दिन की शुरुआत के लिए सुबह उठकर जरूर करें यह काम
x
हर कोई अपनी किस्मत को चमकता हुआ देखना चाहता है, साथ ही व्यक्ति की चाहत होती है कि उसे जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद पैसा डूब जाता है या बचत नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति निराश हो जाता है। इसके कारण कई बार मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन सुबह उठकर 5 काम करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। हमारे पूर्वज कहते हैं कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सारे काम पूरे हो जाते हैं और पूरा दिन सुखमय गुजरता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन की शुरुआत कैसे करें? आइए जानते हैं अपनी किस्मत चमकाने के लिए क्या करना चाहिए।
हस्तरेखा दर्शन
अगर आप अपनी सुबह को अच्छी सुबह बनाना चाहते हैं तो सुबह उठकर सबसे पहले अपने ईष्टदेव को याद करें। इसके बाद आप अपनी दोनों हथेलियों को देखें, हाथों को देखकर इस मंत्र का जाप करें- ''कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्य सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'' इस मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने के बाद अपनी हथेलियों को अपने चेहरे पर फिराएं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान ब्रह्मा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी।
धरती को छूओ
सुबह-सुबह हथेलियों के दर्शन करने और जमीन पर पैर रखने से पहले धरती को प्रणाम करने से आप पूरे दिन सकारात्मक महसूस करेंगे। पृथ्वी हमारा भार वहन करती है इसलिए हम उसका धन्यवाद करते हैं।
सूर्यदेव को जल दें
सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और शौच के बाद स्नान करना चाहिए। इसके बाद साफ कपड़े पहनें और तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य देव को चढ़ाए जाने वाले जल में लाल फूल और रोली मिलाना शुभ माना जाता है। इसके बाद ॐ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।
तुलसी को जल दें
सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद तुलसी को भी जल अर्पित करें। तुलसी को जल चढ़ाते समय 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए। तुलसी को जल चढ़ाने के बाद उसके नीचे दीपक भी जलाएं। माना जाता है कि रोज सुबह ऐसा करने से देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।
घर पर खारे पानी का पोछा लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय से पहले पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Next Story