- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वेट के साथ पेट भी करना...
लाइफ स्टाइल
वेट के साथ पेट भी करना है कम तो बनाएं हेल्दी 'पत्तागोभी सूप'...जाने सीक्रेट विधि
Subhi
4 Sept 2021 11:48 AM IST

x
सामग्री :
पत्तागोभी- 2 कप बारीक कटी हुई, गाजर- 1 कटा हुआ, हरा प्याज- 1/4 कप कटा हुआ, हरी मिर्च- 1 कटी हुई, लहसुन- 4-5 बारीक कटी, शिमला मिर्च- 1/2 कटी हुई, विनेगर-1 छोटी चम्मच, अदरक- 1 इंच बारीक कटी हुई, काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच, बारीक कटी हरी धनिया- 2 बड़े चम्मच, तेल- 2 बड़े चम्मच, नमक- स्वादानुसार, पानी- आवश्यकतानुसार
विधि :
एक नॉन-स्टिक पैन में तेल डालें और गर्म होने पर उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, हरा प्याज डालकर एक से दो मिनट के लिए भूनें।
अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर 4 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब इसे सूप में डालकर उसे गाढ़ा होने तक और पका लें।
सबसे बाद में काली मिर्च पाउडर और विनेगर डालकर एक मिनट और पकाना है।
गैस बंद कर गार्निंशिंग के लिए हरा धनिया और हरा प्याज डालें।
तैयार है सूप।
Next Story





