लाइफ स्टाइल

महिलाएं अपनी इन 5 समस्याओं को दूर करने के लिए रोज पिएं बुरांश का जूस, जानें बनाने की विधि

Tulsi Rao
18 Jun 2022 1:44 PM GMT
महिलाएं अपनी इन 5 समस्याओं को दूर करने के लिए रोज पिएं बुरांश का जूस, जानें बनाने की विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पहाड़ी क्षेत्रों में कई ऐसी जड़ी-बूटियां, फल-फूल और पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में असरदार होते हैं। ऐसा ही एक बुरांश का फूल भी है। पहाड़ों में बुरांश के फूलों का जूस बनाया जाता है। यह जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एक शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। बुरांश का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, गर्मी से राहत मिलती है। इसलिए गर्मियों में इस जूस को पीना लाभकारी होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बुरांश का जूस पीने से महिलाओं को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

बुरांश जूस के फायदे (Buransh Juice Benefits)
बुरांश का जूस संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बुरांश के जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियाल और एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं। इस जूस को पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है, शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत भी मिलती है। बुरांश का जूस हर उम्र, हर लिंग के लोग पी सकते हैं। सभी को इससे कई फायदे मिलेंगे। इससे शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है।
महिलाओं के लिए बुरांश जूस के फायदे (Buransh Juice benefits for Women in Hindi)
महिलाओं को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनसे लड़ने के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए वे तरह-तरह के फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। बुरांश का जूस भी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस जूस को पीने से महिलाओं की कई समस्याएं दूर होने लगेंगी।
1. एनीमिया की समस्या दूर करे
महिलाओं को अकसर ही एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। एक बच्चे को जन्म देने के बाद तो महिलाओं में एनीमिया के लक्षण नजर आने लगते है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं के शरीर में खून की कमी पाई जाती है। खून की कमी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। अगर आप भी एनीमिया से जूझ रही हैं, तो बुरांश का जूस रोजाना पी सकती हैं। बुरांश के फूल के जूस में आयरन अधिक पाया जाता है, जो खून की कमी दूर करता है और हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है।
2. त्वचा में निखार लाए
महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर हमेशा कॉन्शियस रहती हैं। ऐसे में चेहरे पर थोड़े से पिंपल्स, दाग-धब्बे होने पर वह परेशान हो जाती हैं। त्वचा में निखार बनाए रखने के लिए आप बुरांश का जूस पी सकती हैं। बुरांश का जूस शरीर को ठंडक देता है, शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा पर भी निखार आता है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
3. हड्डियां मजबूत बनाए
बुरांश का जूस संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी आप बुरांश के फूल का जूस पी सकती हैं। महिलाओं को एक उम्र के बाद अकसर ही हड्डियों का दर्द परेशान करता है, इससे उनकी दिनचर्या तक प्रभावित हो जाती है। बुरांश का जूस हड्डियों, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।
4. फ्री रेडिकल्स से बचाए
बुरांश के फूल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा, लिवर, दिल और किडनी स्वास्थ्य को बेहरत बनाए रखने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट लेने के लिए आप बुरांश का जूस पी सकती हैं।
5. सूजन कम करने में मददगार
बुरांश के जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को सूजन को कम करने में मदद करते हैं। बुरांश का जूस गठिया के इलाज में भी फायदेमंद हो सकता है।
आप भी हेल्दी और फिट रहने के लिए बुरांश के जूस का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको कई तरह से लाभ मिलेंगे। साथ ही गर्मियों में इस जूस को पीना अधिक फायदेमंद होता है।


Next Story