लाइफ स्टाइल

दुबलेपन की समस्या , दूर करने के लिए रोजाना खाएं इतने खजूर

Rounak Dey
16 Nov 2022 11:20 AM GMT
दुबलेपन की समस्या , दूर करने के लिए रोजाना खाएं इतने खजूर
x


खराब दिनचर्या, गलत खानपान और अत्यधिक तनाव लेने की वजह से आजकल कुछ लोग मोटापे से तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। जहां मोटापा शरीर में फैट गेन से होता है। वहीं, दुबलेपन की समस्या गलत खानपान की वजह से होती है। हालांकि, कुछ लोग सोचते हैं कि बार बार खाने से वजन बढ़ जाता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। बार-बार खाने के बदले में दैनिक कैलोरी पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए डाइट में उन चीज़ों को जरूर शामिल करें, जिनमें कैलोरी अधिक रहती है। आप डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खजूर का सेवन जरूर करें। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि रोजाना खजूर खाने से वजन बढ़ता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-


कैसे करें सेवन अगर आप दुबलेपन की समस्या दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में कुछ खजूर मिलाकर (उबालकर) सेवन करें। आप बिना दूध के भी रात में खजूर का सेवन कर सकते हैं। वहीं, सुबह के समय भी दूध खजूर का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना 5-7 खजूर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको तकरीबन 150 कैलोरी मिल जाएगी। आप डॉक्टर से सलाह लेकर एक दिन में 10 खजूर का भी सेवन कर सकते हैं।

खराब दिनचर्या, गलत खानपान और अत्यधिक तनाव लेने की वजह से आजकल कुछ लोग मोटापे से तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। जहां मोटापा शरीर में फैट गेन से होता है। वहीं, दुबलेपन की समस्या गलत खानपान की वजह से होती है। हालांकि, कुछ लोग सोचते हैं कि बार बार खाने से वजन बढ़ जाता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। बार-बार खाने के बदले में दैनिक कैलोरी पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए डाइट में उन चीज़ों को जरूर शामिल करें, जिनमें कैलोरी अधिक रहती है। आप डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खजूर का सेवन जरूर करें। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि रोजाना खजूर खाने से वजन बढ़ता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं

खजूर के फायदे

खजूर सेहत के लिए बेहद गुणकारी फल है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम और कैलोरी बहुत अधिक होती है। वहीं, खजूर में आवश्यक पोषक तत्व सेलेनियम, कॉपर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो मधुमेह, दुबलेपन समेत विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें हाई पोटेशियम और लो सोडियम होता है। इसके लिए यह हाई बीपी में भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से संपूर्ण शरीर का फायदा मिलता है।


Next Story