लाइफ स्टाइल

स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें व्हाइट कुर्ती को स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब

SANTOSI TANDI
9 Aug 2023 11:06 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें व्हाइट कुर्ती को स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब
x
करें व्हाइट कुर्ती को स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब
कुर्ती पहनना हम सभी को पसंद होता है और इसके कई डिजाइन भी आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और इस दिन अक्सर हम व्हाइट कलर की कुर्ती को पहनना पसंद करते हैं। इसे स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं, जो आपको एक दूसरे से काफी अलग लुक देने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं कि इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाइट कुर्ती के कुछ स्टाइलिश डिजाइंस और बताएंगे कि आप किस तरह से इसे अलग-अलग स्टाइल कर सकती हैं और अपने सिंपल से लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।
स्लिट कट कुर्ती
कुर्ती क्र लिए इंडो-वेस्टर्न डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह का स्टाइलिश स्लिट कट कुर्ती डिजाइन आपके लुक को खास बनाने में मदद कर सकता है। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में लगभग 300 रुपये से लेकर 500 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगी।
इस तरह की कुर्ती के साथ आप रिप्ड जीन्स को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही ट्राइकलर के इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।
पेप्लम कुर्ती
आजकल पेप्लम कुर्ती का चलन काफी बढ़ गया है। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में लगभग 200 रुपये से लेकर 700 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की कुर्ती को आप अपनी लेंथ के हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।
इस कुर्ती को आप वेस्टर्न लुक देने के लिए जीन्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इसके साथ आपको मैचिंग डिजाइन वाला शरारा भी आसानी से मिल जाएगा।
प्लेन कुर्ती सेट
प्लेन कुर्ती सेट आजकल काफी चलन में नजर आ रहा है। इसमें आप कुर्ती के लिए स्लीवलेस डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह का प्लेन लुक आपको मार्केट में लगभग 1000 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के लुक के साथ आप ट्राइकलर दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।
लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बालों के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल को चुनें। साथ ही सिल्वर ज्वेलरी को कैरी कर लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
अगर आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story