- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वेकेशन को यादगार बनाने...
वेकेशन को यादगार बनाने के लिए Family वालों के साथ घूमने के लिए जाएं मैक्लोडगंज

दिल्ली। त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग हिल स्टेशन पर वेकेशन मनाने जाते हैं। देशभर में कई हिल स्टेशन हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में लोग हिल पर जाकर पिकनिक मनाते हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो मैक्लोडगंज की प्लानिंग कर सकते हैं। शांति और सुकून के मामले में मैक्लोडगंज परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके साथ ही खूबसूरती के मामले में भी हिमाचल प्रदेश के बेस्ट डेस्टिनेशन में एक है। आइए, मैक्लोडगंज के बारे में सबकुछ जानते हैं-
मैक्लोडगंज को कई नामों से जाना जाता है। इसे मैकलोड गंज भी कहा जाता है। हिंदी में गंज का शाब्दिक अर्थ पड़ोस होता है। यह खूबसूरत शहर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अवस्थित है। इस शहर का नाम मैक्लोडगंज ब्रिटिश काल में पंजाब के गवर्नर फ्रील मैक्लॉड पर रखा गया है। समुद्र तल से मैक्लोडगंज की ऊंचाई 6,831 फीट है। मैक्लोडगंज धौलाधार पर्वत श्रेणी में स्थित है। इसकी अधिकतम ऊंचाई 18,500 फीट है। इसके शिखर का नाम हनुमान टिब्बा है।
-इतिहासकारों की मानें तो मैक्लोडगंज में दलाई लामा रहते हैं। यहां दलाई लामा मंदिर भी स्थित है। बड़ी संख्या में मॉन्क मैक्लोडगंज में ध्यान और ज्ञान अर्जित करते दिख जाएंगे।
-धौलाधार में स्थित करेरी झील टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह झील सर्दियों में बर्फ से ढकी रहती है। इस झील के किनारे में देवों के देव महादेव का मंदिर स्थित है। यह ताजे पानी का झील है। बड़ी संख्या में पर्यटक करेरी झील घूमने और पिकनिक मनाने आते हैं।
-अगर आप कॉफी पीने के शौक़ीन हैं और कॉफी के बिना नहीं रह पाते हैं, तो शिवा कैफ़े पर कॉफी का आनंद उठा सकते हैं। यह कैफे भागसू जलप्रपात के समीप है। मैक्लोडगंज से शिवा कैफ़े की वॉकिंग डिस्टेंस 40 मिनट है। आसान शब्दों में कहें तो 40 मिनट की ट्रैकिंग कर आप शिवा कैफ़े पहुंच सकते हैं।
